अंजना सिंह के लिए निरहुआ बने ‘सइयां जी दगाबाज’, दोनों की केमेस्ट्री के बीच लगेगा धमाकेदार तड़का

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Song) के स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यानी निरहुआ जल्द ही एक्ट्रेस अंजना सिंह ( Anjana Singh) के साथ धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Song) के स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) यानी निरहुआ जल्द ही एक्ट्रेस अंजना सिंह ( Anjana Singh) के साथ धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं। भोजपुरी के दोनों बड़े स्टार अपनी आने वाली अगली फिल्म सइयां जी दगाबाज में रोमांस करते हुए दर्शकों को दिखाई देंगे।
इनोवेटिव आइडिया प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी रही इस फिल्म को लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में शूट की गई हैं। सइयां जी दगाबाज फिल्म के निर्माता राजेश राधेलाल और सह निर्माता मंजू आर गुप्ता है।

निरहुआ की आने वाली फिल्म सइयां जी दगाबाज को म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा ने दिया है इसके साथ ही इस के गीतकार प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह है। वहीं, इसके अलावा इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर आर पी यादव है। वह इस फिल्म के धमकेदार गानों को राम देवन ने कोरियोग्राफ किया है।

वहीं, इस फिल्म के बाकी कलाकारों की बात की जाएं निरहुआ और अंजना सिंह के साथ-साथ इसमें सुशील सिंह,, मनोज टाइगर, रश्मि श्रीवास्तव, अनूप अरोरा, रश्मि शर्मा, विनोद मिश्रा, सुनिता पांडे, कमलेश यादव, सुधाकर मणि और मास्टर ज्योतिर्मय श्रीवास्तव मौजूद हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आ सकती है।

वैसे देखा जाए तो निरहुआ की जोड़ी अंजना  सिंह के साथ-साथ आम्रपाली दुबे के साथ भी दमदार लगती है। दोनों अक्सर टीकटोक पर वीडियो बनाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के साथ भोजपुरी के फेमस गाने मोरे राजा जी के गाने पर एक दमदार एक्टिंग करते हुए वीडियो बनाया था। वीडियो में एक्ट्रेस आम्रपाली एक्टिंग करते हुए अपने सिर दर्द के लिए निरहुआ से दवा मांगती हुई नजर आ रही होती है। जिस पर निरहुआ मजेदार तरीके से रिएक्ट करते हुए नजर आते हैं। इसके साथ ही दोनों सारेगामा लिटेंल चैंप्स में शामिल होने पहुंचे थे जिस से संबंधित कुछ तस्वीरें आम्रपाली ने शेयर की थी।

यहां देखिए टीवी से जुड़ी खबरें…

यहां देखिए निरहुआ की कुछ तस्वीरें…

राजकुमार राव के साथ निरहुआ…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।