Diwali 2019: दिवाली पर अगर करेंगे ये 10 काम, तो भूलकर भी घर में कदम नहीं रखेंगी मां लक्ष्मी

आज देशभर में दिवाली (Diwali 2019) का त्योहार मनाया जा रहा है। हर ओर फिजा में खुशियां फैली हुई हैं। लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। आज के दिन भूलकर भी इन 10 कामों को नहीं करें।

भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती। (फोटो- ट्वि्टर)

आज पूरे देश में रोशनी का त्योहार दिवाली (Diwali 2019) धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और माता सरस्वती का पूजन होता है। कहा जाता है कि आज की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण के लिए निकलती हैं और लोगों के घरों में जाती हैं। उनके स्वागत के लिए लोग घरों में दीप जलाते हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। दिवाली के दिन कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है। अगर आज के दिन आप ये 10 काम करते हैं, तो मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और ऐसे में वह आपके दरवाजे से ही लौट जाती हैं।

1- दिवाली के दिन देर तक ना सोएं। जल्दी उठें और स्नान, शौच आदि से निवृत्त होने के बाद पूजा-पाठ करें। ध्यान रहे कि आज के दिन आप दिन में ना सोएं।

2- दिवाली के दिन मंदिर कक्ष में देवताओं की प्रतिमाओं को सही क्रम में रखें। बाएं से दाएं भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु, सरस्वती माता, काली मां, सियाराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमा रखें।

3- दिवाली के दिन घर की साफ-सफाई जरूर करें। मां लक्ष्मी को सफाई बेहद पसंद है। सच्चाई, दया और गुण जैसे प्रभाव वाले घरों में मां लक्ष्मी जरूर वास करती हैं।

4- देवताओं के पूजन के समय ध्यान रहे कि ताली नहीं बजाएं। आरती मध्यम आवाज में गाएं। मां लक्ष्मी को शोर पसंद नहीं है। पूजन के दौरान भगवान विष्णु की आरती जरूर गाएं। भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी का पूजन अधूरा माना जाता है।

5- देवताओं की पूजा उत्तर-पूर्व दिशा में किया जाना अत्यधिक फलदायी होता है। ध्यान रहे कि पूजन के समय आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो।

6- दिवाली के दिन अगर किसी को तोहफा दे रहे हैं तो उसमें कुछ मीठा जरूर दें। ध्यान रहे कि चमड़े की कोई भी वस्तु तोहफे में नहीं दें।

7- दिवाली की पूजा के बाद मंदिर कक्ष को साफ कर दें। मुख्य दीप रातभर जलता रहे, इसका ध्यान रखें। घर में जलाए जाने वाले दियों की संख्या 11, 21 या फिर 51 हो।

8- दिवाली के दिन नाखून नहीं काटें। हेयरकट और शेविंग आदि भी ना करें।

9- दिवाली के दिन मांस-मदिरा का सेवन ना करें। इस दिन सात्विक पकवानों को अपने भोजन में शामिल करें।

10- दिवाली के दिन परिजनों से बहस या झगड़ा नहीं करें। जिस घर में कलह होती है, मां लक्ष्मी उस घर में वास नहीं करती हैं।

Diwali 2019: दिवाली की शॉपिंग के लिए बेस्ट है दिल्ली के ये बाजार, आपके बजट में हो जाएगी सारी खरीदारी

यहां देखिए दिवाली से जुड़ा हुआ वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।