Diwali Rangoli 2019: इस दिवाली अपने घर के आंगन में बनाए ये खूबसूरत रंगोलियां, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

बाजार में आजकल रेडीमेड रंगोलियों (Rangoli) का दौर चल रहा है। इसके बवाजूद भी यदि आप अपने घर में इन आसान और खूबसूरत डिजाइनों के साथ रंगोली बनाते हैं, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं।

दिवाली पर ट्राई करें ये रंगोलियां (फोटो साभार- गूगल)

27 अक्टूबर को दिवाली (Diwali 2019) है। इस त्योहार के दिन लोग अपने घर के बाहर खूबसूरत रंगोलियां (Rangoli) बनाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि शुभ काम करने से पहले रंगोली बनाना काफी शुभ माना जाता है। आजकल तो रंगोली बनाने के अलग-अलग तरीके भी चुके हैं। बाजार में रेडीमेड रंगोलियों का भी दौर चल रहा है। लेकिन इसके साथ ही कुछ आसान तरीके भी हैं जिससे आप अपने घर में रंगोली बना सकते हैं।

यदि आपको नेचुरल कलर से अपने घर का आंगन सजाना है तो आप चावल को पीसकर या फिर आटे में हल्दी और दालों आदि से रंग तैयार कर पाउडर तैयार किया जाता है। इससे भी खूबसूरत रंगोली तैयार हो जाती है।  रंग बनाने के लिए बाजार में कई तरह के खूबसूरत रंग मिलते हैं। आप बाजार से भी अपने मनपसंद कलर खरीद सकते हैं और आसानी से रंगोली तैयार कर सकते हैं। इन रंगों का इस्तेमाल कम उम्र की युवतियां ज्यादा करती हैं, क्योंकि इससे रंगोली आसानी से तैयार हो जाती है। इन रंगों के साथ बाजार में रंगोली बनाने का तरीका और आज कर झलनी भी मिलने लगी है।

रंगोली बनाने के लिए फूलों का इस्तेमाल भी करते हैं। फूलों से बनी रंगोली काफी ज्यादा आकर्षक और खूबसूरत लगती है। इसमें कई तरह के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप भी चाहे तो इस बार फूलों से अपने घर की रंगोली को बना सकते हैं। वहीं कुछ लोग तो अपनी रंगोली पर दिए जलाकर रखते हैं जिससे कि रंगोली देखने पर बहुत खूबसूरत लगती है। आप बाजार की बनाई रंगोली पर भी दिए से सजा सकते हैं।

Diwali Shubh Muhurat 2019: मां लक्ष्मी की पूजा का ये है शुभ मुहूर्त, भूलकर भी इस दिन न करें ये 5 गलतियां

यहां देखिए रंगोली (Rangoli) के कुछ खूबसूरत डिजाइन्स …

Diwali Rangoli 2019

ये देखिए फुलों वाली खूबसूरत रंगोली

Diwali Rangoli Design 2019

इस तरह रंगोली की सजाने में करें दीए का इस्तेमाल

Diwali Rangoli Design 2019

इस रंगोली से करें अपनों का स्वागत

Diwali Rangoli Design 2019

यहां देखिए दिवाली से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।