EXCLUSIVE: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी हो गई फिक्स? देखें पूरी रिपोर्ट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबर ने धमाल मचा दिया है। खबर आ रही है कि अर्जुन और मलाइका की शादी नए साल अप्रैल माह के मौके पर हो सकती है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबर ने तो दिवाली पर धमाका कर दिया है। खबर आ रही है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी नए साल के मौके पर हो सकती है। अप्रैल में दोनों की शादी होने की संभावना दिख रही है। मलाइका तो अर्जुन के घर तक चली गई हैं। दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही है। दोनों परिवार बैठकर शादी की तारीख तय कर चुके हैं। अभी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ओर से इसकी घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि जल्द ही ये दोनों भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह शादी की घोषणा कर सकते हैं।

पिंकविला की खबर के मुताबिक, हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करण जौहर के शो में गए थे। इसके अलावा कई जगहों पर स्पॉट हुए हैं। ऐसे में इनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। लेकिन अभी इनके फैमिली फ्रेंड ने बताया है कि दोनों की शादी अप्रैल में तय कर दी गई है। लगभग यह तय माना जा रहा है कि नए साल में शादी कर लेंगे। इन दोनों के रिश्तों को लेकर घरवालों ने भी मुहर लगा दी है। मलाइका तो कपूर परिवार के साथ देखी जा चुकी हैं। अभी हाल ही में वह करीना कपूर, करिश्मा कपूर, संजय कपूर आदि के साथ मिलकर डिनर की थीं। यानी मलाइका को कपूर खानदान स्वीकार कर चुका है।

मलाइका ने किया था इनकार
हाल ही में मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर के शादी की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर थी। इसके बाद मलाइका ने हमेशा की तरह मीडिया से कहा था कि वह अभी शादी के बारे में कुछ नहीं सोच रही हैं। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर इस तरह का बयान हमेशा देते रहते हैं। जबकि वे अक्सर एक-दूसरे के साथ डेट करते धरे जाते हैं। इन दोनों की गुपचुप कहानी सारी दुनिया जानती है। वैसे अब दोनों अपने रिश्ते को लेकर अगला कदम बढ़ाते दिख रहे हैं। वैसे मलाइका तो अभी भी अरबाज खान से मिलती रहती हैं। अब पता नहीं आगे क्या होगा।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.