कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर हुआ दर्ज, PM केअर्स फंड की गलत जानकारी फैलने का आरोप

देश में कोरोना महामारी (Coronavirus) का प्रकोप फैलता जा रहा है। इस बीच कांग्रेस-भाजपा (Congress-BJP) के जुड़े कई राजीनीतिक  घमासान (Political turmoil) सामने आरहे है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर हुआ दर्ज

देश में कोरोना महामारी (Coronavirus) का प्रकोप फैलता जा रहा है। इस बीच कांग्रेस-भाजपा (Congress-BJP) के जुड़े कई राजीनीतिक  घमासान (Political turmoil) सामने आरहे है। इसी घमासान के बीच कर्नाटक (Karnatak) के शिमोगा जिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। दरअसल, इस FIR में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। बता दे, ऐसा दावा किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी की तरफ से PM केयर्स फंड (PM Cares Fund) से जुड़े गलत अफवाए फैला रहे है। जो की सरासर गलत है।

इसी के आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 505 के तहत ये एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में अपील की गई है कि सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। ये एफआईआर प्रवीण नामक एक स्थानीय वकील द्वारा दर्ज की गई है।

बता दे, इस कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच कांग्रेस की ओर से लगातार मोदी सरकार पर आरोपों की बौछार की जा रही है। कांग्रेस की ओर से लगातार केंद्र सरकार पर राज्यों के साथ कई आरोप लगाए गए है।

इसके अलावा कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री केयर्स फंड की जानकारी सार्वजनिक करने की अपील की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता राहुल गांधी की ओर से इस बारे में लगातार सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा जा चुका है। इस मामलें में PM मोदी को भी चिट्ठी लिखी जा चुकी है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस मसले पर कई बार कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी कर चुकी हैं। बता दे, आने वाले दिनों में विपक्षी पार्टियों के साथ एक बैठक होने की तैयारी चालू है जिसमें कोरोना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। बता दे, देश अब तक कोरोना से संक्रमित मामलें एक लाख पार कर चुकी है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: