VIDEO: नहीं रहे ND Tiwari, जानिए सियासत से सेक्स स्कैंडल तक का सफर

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी (Former Uttar pradesh and Uttarakhand CM N D Tiwari) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी (Former Uttar pradesh and Uttarakhand CM ND Tiwari) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। 92 साल की आयु में एनडी तिवारी ने मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। ब्रेन स्ट्रोक के बाद 20 सितंबर को एनडी तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज चल रहा था। इस घटना पर राजनेता शोक प्रकट कर रहे हैं। इन्होंने 1963 में कांग्रेस ज्वॉइन किया था। 1976 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

जानकारी के मुताबिक, गरुवार को मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस लिए। 2017 में वे लंबे समय के बाद बीमार अवस्था में दिखे थे। नारायण दत्त तिवारी (एनडी तिवारी) स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा ले चुके थे। अपने पिता के साथ जेल में बंद भी हुए थे। एनडी तिवारी राजनीति के धुरंधर योद्धा माने जाते थे लेकिन नजायज संबंधों के कारण इनकी खूब किरकिरी हुई। यही कारण रहा कि 2014 में इनको उज्जवला नामक महिला के साथ शादी करनी पड़ी। उज्जवला ने अपने बेटे के साथ मिलकर इन पर केस किया। इसके बाद सच सबके सामने आया और उज्जवला से लखनऊ में शादी किए। वैसे राजनिती के गलियारों में इनकी खूब चली लेकिन नजायज संबंध ने इनके मुंह पर कालिख पोतने का काम किया।

पूरे वीडियो में देखें कहानी

PM व अन्य ने  शोक प्रकट किया

एक नजर में इनकी पूरी कहानी
-ये इकलौते भारतीय राजनेता हैं जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे। इनका पूरा नाम नारायण दत्त तिवारी है।
-1976, 1984 और 1988 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।
-2002 में कांग्रेस की ओर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे।
-साल 2009 में आंध्रप्रदेश के राज्‍यपाल थे।
-एनडी तिवारी ने 1963 में कांग्रेस ज्वॉइन किया था।
-नारायण दत्त तिवारी का जन्म 18 अक्तूबर, 1925 को ग्राम बल्यूरी, पदमपुरी जिला नैनीताल में हुआ था।
-उनके पिता पूरन चंद तिवारी भी स्वतंत्रता सेनानी थे और ये भी स्वतंत्रता सेनानी थे।
-1942 में एनडी तिवारी ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विरोध किए। इसके बाद अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर नैनीताल जेल में डाल दिया था।
-1942 में उसी जेल में उनके पिता पूर्णानंद तिवारी भी बंद थे। 15 महीने की जेल काटने के बाद वह 1944 में आजाद हुए।
-इनकी शादीशुदा जिंदगी विवादित रही थी। इनकी दो शादियां थी।
-उज्‍ज्‍वला शर्मा ने केस किया तब एनडी तिवारी ने पत्नी के तौर पर कबूल किया।2014 में उज्‍ज्‍वला के साथ लखनऊ में शादी किए थे।
-इस से पहले एनडी तिवारी ने 1954 में डॉ. सुशीला सानवाल से शादी की थी। 2001 में उनका देहांत हो गया था।
-2017 की शुरुआत में नारायण दत्त तिवारी को अपने पुत्र रोहित और पत्नी उज्ज्वला के साथ बीमार दिखे थे।
-20 सितंबर को ब्रेन स्ट्रोक के बाद इनको मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
-इसके साथ ही एक स्वतंत्रता सेनानी और राजनीति का सूरज 18 अक्टूबर को अस्त हो गया।

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.