Lucy Wills Google Doodle: गूगल ने बनाया हीमेटॉलजिस्ट लूसी विल्स का डूडल, महिलाओं की इस बीमारी पर किया रिसर्च

गूगल ने आज ब्रिटिश हीमेटॉलजिस्ट लूसी विल्स का शानदार डूडल ( Google Doodle On Lucy Wills) बनाया है। लूसी विल्स का आज 131वां जन्मदिन है। लूसी विल्स ने महिलाओं के प्रसव से पहले होने वाली अनीमिया की रोकथाम के लिए किए गए जरूरी रिसर्च के लिए जाना जाता है।

हीमेटॉलजिस्ट लूसी विल्स पर गूगल डूडल। (फोटोः गूगल)

गूगल ने आज ब्रिटिश हीमेटॉलजिस्ट लूसी विल्स का शानदार डूडल ( Google Doodle On Lucy Wills) बनाया है। लूसी विल्स का आज 131वां जन्मदिन है। गूगल के इस डूडल (Google Doodle) में लूसी विल्स को एक लैबेरटरी में काम करतेहुए दिखाया गया है। इसमें लूसी विल्स के टेबल पर ब्रेड टॉस और चाय का कप भी नजर आ रहा है। इसके अलावा एक सूक्ष्मदर्शी दिखाया गया है। एक पेपर रिपोर्ट पर एक प्रेग्नेंट महिला का स्केच दिखाया गया है। लूसी विल्स एक जार में ब्लड को देखते हुए कुछ सोच रही हैं।

लूसी विल्स (Lucy Wills) ने महिलाओं के प्रसव से पहले होने वाली अनीमिया की रोकथाम के लिए किए गए जरूरी रिसर्च के लिए जाना जाता है। प्रसव पूर्व महिलाओं में होने वाली अनीमिया की बीमारी पर रिसर्च करने के लूसी विल्स भारत भी आईं। उन्होंने मुंबई की कई फैक्ट्रियों में काम करने वाली गर्भवती महिलाओं की जांच की। उन्होंने पाया कि इन महिलाओं को खराब और अनियमित खाने की वजह से मैक्रोसाइटिक अनीमिया जैसी गंभीर बीमारी हो रही है। इसकी वजहसे गर्भावस्था में रेड ब्लड सेल्स का साइज सामान्य से काफी ज्यादा बढ़ जाता  है।

रिसर्च को नाम दिया गया ‘विल्स फेक्टर’

लूसी विल्स ने अनीमिया रोकने के लिए अपने चूहों और बंदरों पर एक्सपेरिमेंट किए। अनीमिया रोकने के लिए वह उनके खाने में खमीर का प्रयोग किया, जिसमें वह सफल हुईं। खाने में मिलाएने खमीर को बाद में फॉलिक एसिड के नाम से जाना गया। इस एक्सपेरिमेंट को विल्स फेक्टर (Wills Factor) के नाम से जाना जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए फॉलिक एसिड का इस्तेमाल अब आम हो गया है। इसके साथ ही प्रसवपूर्व होने वाले अनीमिया को रोकने के लिए आयरन और विटमिन बी12 का भी इस्तेमाल किया जाता है।

गूगल डूडल: बर्थडे पर कुछ यूं याद की गईं फिल्म एक्ट्रेस मधुबाला, एक ही झलक में दिखी उनकी पूरी जिंदगी

यहां देखिए नेहा भसीन का इंटरव्यू वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।