Google Doodle: चांद पर 50 साल पहले ऐसे पहुंचे थे नील आर्मस्ट्रांग, गूगल ने वीडियो डूडल के जरिए दिखाया ये सफर

आज चांद (50th Anniversary On Moon Landing) पर इंसान को कदम रखे 50 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर गूगल डूडल (Google Doodle) ने 4 मिनट 37 सेकेंड का एनिमेटेड वीडियो बनाया है जिसमें इस मिशन का बेहतरीन सफर नजर आ रहा है।

आज चांद पर पहला कदम रखे इंसान को 50 साल पूरे हो गए हैं(फोटो:गूगल)

आज चांद (50th Anniversary On Moon Landing) पर इंसान को कदम रखे 50 साल पूरे हो चुके हैं। नासा के इस अपोलो 11 मिशन की 50वीं सालगिरह पर गूगल ने अपने होमपेज पर डूडल बनाया है। लेकिन इस बार ये डूडल हर बार से अलग है। इसमें एक एनिमेटेड वीडियो नजर आ रहा है। 4 मिनट 37 सेकेंड के इस वीडियो पर क्लिक करते ही आपको अपोलो 11 का सफर दिखाई देगा। इसे कमांड मॉड्यूल पायलट माइकल कोलिन्स (Michael Collins) ने अपनी आवाज दी है। इस वीडियो की शुरुआत में एनिमेटेड रॉकेट नजर आता है और फिर माइकल कोलिन्स की आवाज में 16 जुलाई 1969 का ये सफर शुरू होता है।

इस मिशन में माइकल कोलिन्स का अहम रोल था। ये कमांड मॉड्यूल को चांद तक लेकर गए थे। इस मिशन में नील आर्मस्ट्रांग (Neil Arnstrong) और एडविन बज एल्ड्रिन ने चांद पर पहला कदम रखा था। नासा (NASA) की ये एक बड़ी उपलब्धि थी। अपोलो 11 को पूरा करने और सफल बनाने में कई साइंटिस्ट ने कड़ी मेहनत की थी। इस वीडियो में दिखाया गया है कि इस दौरान किन चुनौतियों को सामना करना पड़ा था। लेकिन फिर भी नील आर्मस्ट्रांग ने सफल लैंडिंग की। इसके बाद उन्होंने कैप्स्यूल कम्युनिकेटर में कहा, ‘ह्यूस्टन, मैं ट्रांक्विलिटी बेस बोल रहा हूं। ईगल लैंड हो चुका है।’ ये सुनते ही नासा में खुशी की लहर दौड़ गई।

देखिए ये चंद्रयान का ये बेहतरीन वीडियो…

बता दें कि अपोलो 11 (Apollo 11) को 1969 में कैनेडी स्पेस सेंटर लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से सुबह 08:32 पर लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष विज्ञान के लिए ये अब तक की बड़ी उपलब्धि में से एक है। इसने 3 दिन का सफर तय किया था। दूरी की बात करें तो ये करीब 386242 किलोमीटर था। 3 दिन का सफर तय करन के बाद कोलिन्स ने इस मॉड्यूल को चांद से 96 किलोमीटर दूर कक्ष में स्थापित कर दिया था। रोमांच से भरे इस मिशन का सफर देखकर यकीनन आपको भी गर्व महसूस होगा।

लॉन्च से कुछ मिनट पहले चंद्रयान-2′ में आई थी खराबी

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।