गूगल डूडल: बर्थडे पर कुछ यूं याद की गईं फिल्म एक्ट्रेस मधुबाला, एक ही झलक में दिखी उनकी पूरी जिंदगी

गूगल ने मधुबाला का जो डूडल बनाया है, उसमें वो अनारकली के किरदार में नजर आ रही हैं। मुगले आजम फिल्म में मधुबाला ने अनारकली का रोल निभाया था। जो कि सन 1960 में आई थी।

मधुबाला का डूडल ( साभार-इंस्टाग्राम)

आज के दिन गूगल ने अपना डूडल बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा मधुबाला पर बनाया है। एक्ट्रेस मधुबाला को बॉलीवुड की मर्लिन मुनरो के नाम से जाना जाता है। मधुबाला को फिल्मों में उनकी सुंदरता, व्यक्तित्व और महिलाओं के संवेदनशील और शानदार किरदारों के लिए जाना जाता था। आज ही के दिन 14 फरवरी 1933 को इस खूबसूरत अदाकारा का जन्म हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर  गूगल ने डूडल बनाकर लोगों के सामने उन्हें बेहतरीन तरीके से पेश किया है।

गूगल ने मधुबाला का जो डूडल बनाया है, उसमें वो अनारकली के किरदार में नजर आ रही हैं। मुगले आजम फिल्म में मधुबाला ने अनारकली का रोल निभाया था। जो कि सन 1960 में आई थी। 1933 में इस दिन दिल्ली में जन्मी मुमताज जेहान बेगम देहलवी यानी मधुबाला की परवरिश बॉम्बे टॉकीज फिल्म स्टूडियो के पास मौजूद एक कस्बे में हुई थी। मधुबाला ने 9 साल की उम्र में बेबी मुमताज के रूप में अपनी पहली फिल्म के अंदर दिखाई दी थी। 1947 में उन्होंने 14 साल की उम्र में मधुबाला नाम लेकर नील कमल में मुख्य भूमिका निभाई थी। परिवार की जिम्मेदारी उठाते हुए उन्होंने अपने माता-पिता और चार बहनों पूरी तरह से साथ दिया। मधुबाला के पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था।

आप ये सोच रह होंगे कि मुमताज जेहान बेगम देहलवी का नाम मधुबाला कैसे पड़ा? दरअसल एक्ट्रेस देविका रानी उनकी एक्टिंग से इतनी प्रभावित हुई थी कि उन्होंने उन्हें अपना नाम बदलकर मधुबाला रखने की सलाह दे डाली थी। मुमताज जेहान बेगम देहलवी नाम से नील कमल मधुबाला की आखिरी मूवी थी। इसके बाद उन्होंने जो भी मूवी की उसमें उन्होंने अपना नाम मधुबाला ही दिया। फिल्म महल में शानदार एक्टिंग करने के बाद उन्हें सौंदर्य देवी के नाम से पहचाने जाने लगा।

मधुबाला ने अपने फिल्मी करियर में  ‘फागुन’, ‘हावड़ा ब्रिज’, ‘काला पानी’ और ‘चलती का नाम गाड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक्टर अशोक कुमार, रहमान, दिलीप कुमार और देवानंद के  साथ काम किया था।  1960 में मधुबाला एक भयंकर बीमारी से पीड़ित हो गई थी, डॉक्टर ने यह साफ कह दिया था कि उनके पास ज्यादा समय  जीवत रहने के लिए नहीं है। 23 फरवरी,1969 के दिन हुस्न की मल्लिका और बेहतरीन अदाकारा हमें छोड़कर चली गई थी।

यहां देखिए मधुबाला की कुछ खूबसूरत तस्वीरें…

खूबसूरत का नहीं कोई जवाब

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।