Govardhan Puja 2019 Shubh Muhurat: जानिए क्या है गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, भूलकर भी इस दिन न करें ये 5 काम

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करते वक्त कुछ बातों का बेहद ही ध्यान रखना होता है, जानिए कौन सी है वो 5 चीजें।

दिवाली के अगले दिन यानी आज गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2019) की पूजा की जा रही है। देशभर में 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा हर घर में की जाएगी। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा करने से व्यक्ति पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा सदैव बनी रहती है।गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को होती है। आज जो कोई भी पूजा पाठ करता है उस पर भगवान श्री कृष्णा की महिमा हमेशा के लिए बनी रहती है।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार से है-

गोवर्धन पूजा सायाह्नकाल मुहूर्त- दोपहर 03.27 से 05.41 बजे तक
अवधि- 02 घंटे 14 मिनट
द्यूत क्रीड़ा सोमवार 28 अक्टूबर 2019 को
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 28 अक्टूबर को सुबह 09.08 बजे से
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 29 अक्टूबर 2019 को शाम 06.13 बजे तक

गोवर्धन पूजा करते वक्त आवश्यक रखें इन बातों का ध्यान

– पूजा में शामिल होने के दौरान काले रंग के कपड़े न पहनें। इस दौरान हल्के पीले या फिर नारंगी रंग के कपड़े पहने।

-गोवर्धन पूजा वाले दिन गाय, पौधों, जीव एंव किसी भी जंतु को बिल्कुल भी परेशान न करें।

-याद रखें की परिक्रमा करते वक्त जूते या फिर चप्पल न पहने।

– गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कभी भी अधूरी नहीं छोड़नी चाहिए।

-पूजा के वक्त किसी भी तरह का धूम्रपान या फिर नशीली वस्तु का सेवन न करें

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।