विराट-अनुष्का का चाइल्डहूड फ्रेंडशीप से लेकर बराक ओबामा की बराबरी तक, जानें ऐसी 15 दिलचस्प बातें

विराट कोहली का नीक नेम 'चीकू' है। उनको 'रन मशीन' भी कहा जाने लगा। इन्होंने जल्द ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराम ओबामा की बराबरी कर ली।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्म दिल्ली में हुआ। विराट आज जितने हैंडसम दिख रहे हैं उतने ही बचपन में गोल-मटोल बच्चे की तरह थे। इसलिए इनका नाम भी वैसा ही रख दिया गया। विराट को बचपन में ‘चीकू’ कहते थे। इसके बाद जब गली क्रिकेट से लेकर मैदान में रन बनाने लगे तो उनको ‘रन मशीन’ भी कहा जाने लगा। वैसे आपको पता है कि ‘चीकू’ यानी कि विराट को अनुष्का शर्मा बचपन से जानती हैं। वे दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। विराट कोहली के बचपन से जुड़ी कई बातें हैं जो आपको रोमांचित कर देंगी। वैसे इनका नीक नेम सुनकर आपको हंसी तो आई होगी।

अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन के मौके पर दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, ‘शुक्रिया भगवान इन्हें धरती पर लाने के लिए!’ ये दोनों तस्वीरें बड़ी प्यारी हैं। दोनों रात के हल्के उजाले में छत पर खड़े हैं। इसके साथ ही प्यारी सी मुस्कान बिखेर रहे हैं। इनके रोचक बातों को बताने से पहले बताते चलें कि विराट की दादी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस वक्त अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी थे। उसी दौरान अनुष्का का भाई कर्णेश भी विराट के साथ क्रिकेट खेलता था। तभी विराट उनके घर आने जाने लगा। इसी बीच दोनों करीब आ गए।

विराट कोहली के बचपन की बातें
-5 नवंबर 1988 को विराट का जन्म दिल्ली में हुआ।
-इनके पिता प्रेम कोहली दिल्ली के प्रसिद्ध क्रिमीनल लॉयर थे।
-विराट के एक बड़े भाई और एक बहन हैं।
-विराट कोहली 12वीं तक पढ़ाई किए हैं।
-विराट बचपन से ही सचिन तेंदुलकर को पसंद करते हैं।
-2012 में विराट को 10 बेस्ट ड्रेस्ड इंटरनेशनल मेन की लिस्ट में शामिल किया गया, जिसमें बराक ओबामा भी थे।
-2006 में पहले रणजी मैच कर्नाटक के खिलाफ खेले।

-पहले रणजी मैच में ही इनके पिता की मौत हुई फिर भी वह 90 रन बनाकर आए।
-2006 में ही अंडर-19 खेलने के लिए इंग्लैंड गए। वहां भारत को जीत दिलाई।
-दो साल बात 2008 में एकदिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए।
-विराट कोहली सबसे तेज रन बनाने के लिए बचपन से ही जाने जाते हैं।
-कोहली को 23 साल की उम्र में आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला था।
-कोहली सबसे तेज 10 हजार, 1 हजार, 3हजार, 4हजार, 5हजार और 6हजार रन बनाने वाले इंडियन बैट्समैन हैं।
-विराट को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना बेहद पसंद है।
-विराट कोहली का फर्स्ट क्रश बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर थीं।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.