Happy Guru Purnima 2019: इन खास मैसेज के जरिए अपने गुरु जी को करें विश, लगाएं ऐसे WhatsApp और Facebook स्टेटस

16 जुलाई यानी आज मंगलवार के दिन गुरु पूर्णिमा (happy guru purnima 2019) है। इस खास दिन आप अपने गुरुओं को कुछ खास मैसेज (Messages) भेजकर उन्हें धन्यवाद कह सकते हैं। यहां देखिए कई ढेर सारे महत्व और सम्मान से भरे हुई मैसेज और फेसबुक स्टेट्स

2019 में 16 जुलाई यानी मंगलवार के दिन आज गुरु पूर्णिमा (Happy Guru Purnima 2019) को मनाया जा रहा है। इस दिन चंदग्रहण भी है। इस दिन हम अपने गुरुओं को या फिर जिन्होंने हमें जीवन में कुछ अच्छी सीख या फिर ज्ञान दिया है, उन्हें धन्यवाद व्यक्त करते हैं। साथ ही अपने गुरु के सम्मान में कई कार्यक्रमों को भी आयोजित किया जाता है और उनसे आशीर्वाद भी लिया जाता है। ऐसे में यदि आप अपने गुरु से दूर या फिर उनसे मिल नहीं पाएंगे तो कुछ इस तरह से आप अपने संदेश उन्हें भेज सकते हैं। जरा नजर डालिए उन मैसेज पर-

ज्ञानतिमिरान्घस्य ज्ञानाज्जनशलाकया।
चक्षुरुनीमितं येन तस्मै श्री गुरुवे नम:।।

अर्थ
उस महान गुरु को अभिवादन, जिसने अज्ञान के अंधकार से अंधी हुई आँखों को ज्ञान की काजल-तीली से खोल दिया।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वर:।
गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नम:।।

अर्थ
उस महान गुरु को अभिवादन, जो ब्रह्मा है, विष्णु और महेश है। प्रत्यक्ष परब्रह्म, परमसत्य है।

 

चैतन्य: शाश्र्वत: शान्तो व्योमातीतो निरंजन:।
बिन्दुनाद कलातीत: तस्मै श्रीगुरवे नम:।।

अर्थ

उस महान गुरु को धन्यवाद, जो हमेशा के लिए दीप्तिमान है, शाश्र्वत, अन्तराल से परे, बेदाग, प्रकट और अप्रकट से परे है।

यहां देखिए कुछ फेसबुक स्टेटस

जो कुछ भी सीखा आप से सीखा

Guru Purnima 2019: जानिए किन्हें कहा जाता है इस ब्रह्मांड का पहला गुरु, जिनके शिष्य बने शनिदेव-परशुराम

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।