न्यूज ट्रेंडिंग: हिना खान-लव त्यागी के बीच खत्म हुई अनबन, दृष्टि धामी का दिखा नया ग्लैमरस लुक

एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरे शेयर की है। तस्वीरों में उनका लुक एक दम नया और काफी ग्लैमरस नजर आ रहा है। मोनालिसा ने अपना एक डांस करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

हिना खान और लव त्यागी के बीच खत्म हुई अनबन ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

हिना खान- लव त्यागी के बीच खत्म हुई अनबन

एक्ट्रेस हिना खान और बिग बॉस फेम लव त्यागी के बीच अनबन की खबर सामने आ रही थी। इन्हीं सभी बातों पर रोक लगाते हुए हिना खान ने लव त्यागी को बर्थडे विश किया। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए लव त्यागी को बर्थडे विश किया है। इतना ही नहीं उन्होंने लव त्यागी के आने वाले म्यूजिक वीडियो के लिए बधाई दी। ऐसा कहा जा रहा था कि लव त्यागी ने हिना खान और प्रियांक शर्मा को सोशल मीडिया पर से अनफॉलो कर दिया।

पूजा बनर्जी हुई घायल

कसौटी जिंदगी की 2 में निवेदिता बासू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के घायल होने की खबर सामने आई है। पूजा बनर्जी हाल ही में एक स्पोर्ट इंवेंट में आई थी। जहां वो पार्थ समथान और एरिका फर्नांडीस के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करती हुई नजर आईं। इस दौरान खेलते समय एक्ट्रेस घायल हो गईं। चोट आने के बावजूद पूजा ने शूट भी किया।

शाहरूख खान ने दी निर्देशक राजकुमार को श्रद्धांजलि

दर्शकों के बीच बेहतरीन शो फौजी लाने वाले निर्देशक कर्नल राज कुमार कपूर 87 साल में निधन हो गया। एक्टर शाहरुख खान ने निर्देशक राजकुमार को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि वह मुझसे काफी प्यार किया करते थे। इसके साथ ही वो मुझे काफी प्रेरित करते थे और अगर आज सेट पर मुझे लाड़-प्यार पाने की आदत है तो सिर्फ उनकी वजह से, उन्होंने मुझ जैसे एक आम से लड़के को अपने जैसा ‘फौजी’ बनाया। हम आपको बहुत याद करेंगे सर। भगवान आपको आपके नए मिशन पर शांति दे।

मोनालिसा का डांस वीडियो हुआ वायरल

मोनालिसा अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई न कोई तस्वीर या फिर वीडियो शेयर करती रहती हैैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया। मोनालिसा ने अपना एक डांस करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में मोनालिसा एक लड़की से रास्ते में चलते हुए टक्कर जाती है, उस लड़की से झगड़ने की बजाए मोनालिसा उसके साथ डांस करने लगती है।

दृष्टि धामी का दिखा नया ग्लैमरस लुक

एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरे शेयर की है। तस्वीरों में उनका लुक एक दम नया और काफी ग्लैमरस नजर आ रहा है। फिलहाल दृष्टि छोटे पर्दे से दूर हैं और अपने करीबी लोगों के साथ कुछ फुर्सत के पल बीता रही है। वैसे ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि चाहे बात स्क्रीन पर दिखाई देने की हो या ना हो, दृष्टि हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।