Hindu Calendar October 2019: दशहरा, करवाचौथ और दिवाली सहित अक्टूबर में पड़ेंगे ये बड़े त्योहार और व्रत

अक्टूबर का महीना (Hindu Calendar October 2019) शुरू होते ही त्योहारों और छुट्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस महीने लगभग 11 से ज्यादा छोटे से बड़े त्योहार हैं। इस महीने नवरात्रि, दशहरा या विजयदशमी, करवा चौथ, दिवाली, छठ, भाई दूज सहित 11 से ज्यादा त्योहार और व्रत पड़ने वाले हैं।

अक्टूबर में पड़ेंगे कई त्योहार और व्रत। (फोटोः फेसबुक)

अक्टूबर का महीना (Hindu Calendar 2019 ) शुरू होते ही त्योहारों और छुट्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस महीने लगभग 11 से ज्यादा छोटे से बड़े त्योहार हैं। इस महीने नवरात्रि, दशहरा या विजयदशमी, करवा चौथ, दिवाली, छठ, भाई दूज सहित 11 से ज्यादा त्योहार और व्रत पड़ने वाले हैं। महीने के पहले हफ्ते में नवरात्रि शुरु हो चुकी है। दूसरे हफ्ते में लोग अष्टमी और नवमी की पूजा करेंगे। 8 अक्टूबर को विजयदशमी मनाया जाएगा। इसके अगले दिन पापांकुशा एकादशी मनाई जाएगी।

इसके अगले हफ्ते यानी 13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती और मीराबाई जयंती भी मनाई जाएगी। इस दिन कोजागर व्रत भी किया जाएगा। महीने के तीसरे सप्ताह में 17 अक्टूबर को करवा चौथ (Karwa Chauth 2019)  का व्रत रखा जाएगा। महीने के आखिरी में 27 अक्टूबर को दीवाली (Diwali 2019) मनाई जाएगी। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज आता है। हालांकि छठ का त्योहार भी दिवाली के छठे दिन होता है, लेकिन ये अगले महीने यानी नवंबर में होगा।

ये हैं अक्टूबर में पड़ने वाले त्योहार और व्रत के दिन-

  • दुर्गाष्टमी 6 अक्टूबर, 2019
  • महानवमी 7 अक्टूबर, 2019
  • बुद्ध जयंती 7 अक्टूबर 2019
  • विजयदशमी8 अक्टूबर, 2019
  • पापांकुशा एकादशी 9 अक्टूबर, 2019
  • वाल्मीकि जयन्ती13 अक्टूबर, 2019
  • करवाचौथ 17 अक्टूबर, 2019
  • अहोई अष्टमी 21 अक्टूबर
  • धनतेरस 25 अक्टूबर, 2019
  • दिवाली 27 अक्टूबर 2019
  • गोवर्धन पूजा 28 अक्टूबर 2019
  • भाईदूज 29 अक्टूबर
  • छठ पर्व 31 अक्टूबर

दशहरा या विजय दशमी 2019 कब है

दशहरा (Dussehra 2019) का पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा 8 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन राम ने रावण का वध किया था।

करवा चौथ 2019 कब है

करवा चौथ कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 17 अक्टूबर को मंगलवार के दिन पड़ रहा है। यह व्रत महिलाएं अपने पति के लिए रखती हैं।

दिवाली 2019 कब है

इस साल दीवाली (Diwali 2019) का त्योहार 27 अक्टूबर को दीपावली है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ-साथ भगवान गणेश और देवी सरस्वती की भी पूजा होती है।

छठ पूजा 2019 कब है

अक्टूबर महीने के आखिरी में महीना खत्म होने के साथ ही छठ पर्व का शुरू होगा। छठ पूजा का त्योहार भले ही कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है लेकिन इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नहाय खाय के साथ होती है। इस साल नहाय खाय 31 अक्टूबर को पड़ेगा।

नवरात्रि के नौ दिन पहने जाते हैं 9 अलग-अलग रंग के कपड़े, जानिए इसका महत्व

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।