होली 2019: जानिए रंगों के इस त्योहार में इस्तेमाल होने वाले हर रंग की कहानी और महत्व

लाल रंग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होली के दिन किया जाता है। इसे कुछ लोग गुलाल भी कहते हैं। ऐसे में देवी-देवताओं को होली की शुभकामनाएं देने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह ऊर्जा, उत्साह और सबसे जरुरी बात शुभ माना जाता है।

होली के दिन हर रंग का अपना महत्व ( फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

होली रंगों का त्योहार है ये बात तो हर कोई जनता है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि होली का हर रंग कुछ कहता है। होली में कई लोग ऐसे भी होते है जिन्हें रंग के पीछे छिपे महत्व का तो पता नहीं होता लेकिन उन्हें रंगों से खेलना बेहद पसंदीदा होता हैं। वैसे क्या आपको पता है कि लाल रंग यदि आप किसी को लगा रहे हैं तो वो किस चीज को दर्शाता है? या फिर आप किसी को हरा रंग लगाने जा रहे हैं तो उसका क्या महत्व है? तो चलिए आपकी इस परेशानी को हम हल कर देते हैं। हम आपको बताएंगे की होली के हर रंग का क्या महत्व और मतलब है।

लाल रंग

लाल रंग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होली के दिन किया जाता है। इसे कुछ लोग गुलाल भी कहते हैं। ऐसे में देवी-देवताओं को होली की शुभकामनाएं देने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब भी आप इस रंग का इस्तेमाल करेंगे तो आपको ये बात जरूर याद रहेगी। लाल रंग धार्मिक दृष्टि से भी शुभ रंग माना जाता है।

नीला रंग

नीला रंग को सुंदर रंग मनाया जाता है क्योंकि यह भगवान कृष्ण का रंग होता है जो भगवान विष्णु के पुनर्जन्म कहलाते हैं। नीला रंग पानी की छवि को भी दर्शाता है। इसके साथ ही ये रंग प्यार, विश्वास और आध्यात्मिक से जुड़ा हुआ होता है।

हरा रंग

हरे रंग को बुद्धि का रंग भी कहा जाता है। यह रंग कहीं न कहीं सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। हरा रंग गर्व, पॉजिटिविटी और ताजगी का भी प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में क्यों ने इस रंग का इस्तेमाल आप इस होली करें।

ऑरेंज रंग

ऑरेंज रंग को सूर्य का रंग भी कहा जाता है। यह रंग नई शुरुआत, आध्यात्मिक मार्ग और ज्ञान को  दर्शाने का काम करता है। ऐसे में इस बार होली आप इसी रंग से खेलें।

पीला रंग

होली पर हर बार की तरह इस बार भी  लोग पीले रंग का इस्तेमाल करने वाले हैं। क्या आपको पता है कि  ये रंग क्या दर्शाता है? पीला रंग समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति को दर्शान का काम करता है।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।