10 अप्रैल राशिफल: मीन-मेष राशि वालों को होगा धन लाभ, इन राशि के जातकों के हाथ लगेगी सफलता

वृषभ राशि के लोगों को आज सम्मान मिलेगा और उनकी किस्मत चमक जाएगी। आपको अपने दोस्तों की वजह से लाभ होगा। इसके साथ ही मकर राशि के लोग कुछ मामलों के चलते परेशान रह सकते हैं।

10 अप्रैल का राशिफल

आप में से ज्यादातर लोग ये जानने को लेकर परेशान रहते हैं कि उनका आने वाला भविष्य में कैसा होगा। किस तरह से उनका हर एक दिन गुजरेगा। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 अप्रैल 2019 का राशिफल। यानी इस दिन आपका वक्त कैसे बीतेगा हम आपको राशि अनुसार बताएंगे। तो चलिए बात करते हैं एक-एक करके सभी राशियों की।

मेष राशि

सेलिब्रिटी- अजय देवगन, इमरान हाशमी, रानी मुखर्जी, लारा दत्ता

राशिफल-  मेष राशि वाले लोगों के यश और समृद्धि में बढ़ता होने के असर हैं। वहीं आपका रुका हुआ धन आपको आज मिलने वाला है। आज के दिन आपके सारे काम अच्छे से होने वाले हैं।

वृषभ राशि

सेलिब्रिटी– वरुण धवन, मनोज बाजपेयी, माधुरी दीक्षित, सनी लियोन

राशिफल- वृषभ राशि के लोगों की आज उनकी किस्मत चमक जाएगी। आपको नए संपर्कों की वजह से लाभ होगा। आपके पारिवारिक रिश्तें भी अच्छे होंगे। आपको महिलावर्ग का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि

सेलिब्रिटी- करण जौहर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा

राशिफल-  मिथुन राशि के लोगों को मुश्किल दिन का सामना करना पड़ सकता है। आपको पूरे दिन सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपने इरादें बस मजबूत करके चलें।

कर्क राशि

सेलिब्रिटी- अर्जुन कपूर, सूरज पंचोली, नसीरुद्दीन शाह, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ

राशिफल-  कर्क राशि के लोग शारीरिक और मानसिक तौर पर अच्छा महसूस करेंगे। आपको किस तरह  का गिफ्ट या इनाम मिलने के असर हैं। किसी तरह की अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

सिंह राशि

सेलिब्रिटी- जेनेलिया डिसूजा, कृति सेनन, सैफ अली खान, अरबाज खान

राशिफल- सिंह राशि के लोगों को अपने बड़ों का साथ मिलेगा। साथ ही आपके वर्कप्लेस में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आपके चुपे हुए दुश्मन आपको परेशान करने का काम कर सकते हैं।

कन्या राशि

सेलिब्रिटी- करीना कपूर खान, नेहा धूपिया, अक्षय कुमार

राशिफल-  कन्या राशि के लोग धार्मिक कामों की ओर ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं। आप किसी को दान देने पर भी खर्च करेंगे। ज्यादा मेहनत करने के बाद ही आपको सरकार से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

सेलिब्रिटी- अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी

राशिफल- तुला राशि के लोग  किसी भी तरह की फालतू बातों में न पड़े। भगवान की प्रर्थना करें ऐसा करने से आपकी हर परेशानी आसानी से हल हो जाएगी।

वृश्चिक राशि

सेलिब्रिटी- ऐश्वर्या राय, अथिया शेट्टी, शाहरुख खान, आदित्य रॉय कपूर

राशिफल- वृश्चिक राशि के लोगों को अपने जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। कारोबारियों के लिए यह लाभकारी दिन साबित होगा।

धनु राशि

सेलिब्रिटी- जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल, दिया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा

राशिफल-  धनु राशि के लोग अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे। आपके आराम के स्तर में बढ़त होगी। आपकी सेहत से संबंधित परेशानियां हल हो जाएंगी। पैसों से संबंधित लाभ के मामले में यह दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि

सेलिब्रिटी– ऋतिक रोशन, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु

राशिफल- मकर राशि के लोग कुछ मामलों के चलते परेशान रह सकते हैं। आपकी यात्रा आपके लिए दर्दनाक साबित हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मन से व्यवहार करें ऐसा न करने पर आप अपनों ही परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

कुंभ राशि

सेलिब्रिटी- अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, प्रीति जिंटा, श्रुति हासन

राशिफल- कुंभ राशि के लोगों को दूसरे की गलती के चलते आज नुकसान उठाना पड़ता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। साथ ही बिना सोचे समझे किसी यात्रा पर ना जाए।

मीन राशि

सेलिब्रिटी- आमिर खान, टाइगर श्रॉफ, अनुपम खेर, अभय देओल

राशिफल-  मीन राशि के लोगों को उनकी मेहनत और किसी तरह की यात्रा करने का लाभ मिलेगा। कामकाज से जुड़ी चीजे फायदेमंद साबित होगी। अचानक धन का लाभ होने की संभावना है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।