मुंबई में मरीजों की संख्या घटी, पुणे में अब भी महामारी का सिलसिला जारी, कोरोना वायरस मामले की कुल संख्या 3,204

Coronavirus In Maharashtra: कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। भारत देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था, उसके बाद 3 मई लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। ऐसे में एक दिलासा दिलाने वाली खबर सामने आ रही हैं कि कल रात से 34 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए है।

Coronavirus In UP

Coronavirus In Maharashtra: कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। भारत देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था, उसके बाद 3 मई लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। ऐसे में एक दिलासा दिलाने वाली खबर सामने आ रही हैं कि कल रात से 34 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए है। पिछले कुछ दिनों के आकड़ों के मुताबिक यह आकड़ा बहुत ही कम है।

34 मरीजों में से 23 नए कोरोना पॉजिटिव केस पुणे में पाए गए है। पिछले दिनों से मुंबई में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या से सभी परेशान अब यहां थोड़ा दिलासा देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार ने मुंबई में टेस्टिंग बढ़ा दी है जिसके चलते कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम होती दिखाई दे रही है। मुंबई में कल यानी 16 मार्च से सिर्फ 6 नए केस पाए गए है।

पढ़ें:  Coronavirus: 17 राज्यों के इन 27 जिलों से आई खुशखबरी, 14 दिनों से एक भी कोविड-19 पॉजिटिव केस नहीं

इसके आलावा महाराष्ट्र के मालेगाव में 4 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। वहीँ ठाणे में 1 कोरोना केस मिला है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में अब तक 288 और Covid 19 मामले सामने आए हैं, 7 और मौतें भी हुईं। राज्य में कोरोना वायरस मामले की कुल संख्या 3,204 है और कुल 194 मौतें हुई हैं। मुंबई के बाद पुणे में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आये है।

भारत में भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 13,000 पार कर गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 13,387 (इसमें 11201 सक्रिय मामले, 1749 ठीक / छुट्टी / विस्थापित हो गई है। वहीं कोरोना वायरस से अब तक 437 लोगों की मौत हो चुकी है।