विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे तेज बनाए 10 हजार रन

कप्तान विराट कोहली ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ विराट कोहली एक दिवसीय मैच में दस हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एक दिवसीय मैच में दस हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 259 इनिंग्स खेलकर 10 हजार रन बनाए थे। जबकि अपनी रफ्तार के आगे विराट कोहली ने सचिन को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने 205 इंनिग्स खेलकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विश्व के पहले खिलाड़ी और भारत के पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं जो कि दस हजार रन बनाए हैं। इस नए रिकॉर्ड पर तमाम खिलाड़ी बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही एक बार फिर विरोट कोहली खेल के मैदान से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

बीसीसीआई की जानकारी के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए विराटो कोहली ने रिकॉर्ड बनाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने जैसे ही 81 रन बनाए तो उनका रिकॉर्ड बन गया। अब तक सचिन तेंदुलकर का नाम शीर्ष पर था। वहीं, अब सचिन दो नंबर पर आ गए हैं। जबकि अगर टॉप 6 की बात करें तो उसमें चार भारतीय खिलाड़ी अभी भी बने हुए हैं। एक नंबर पर विराट कोहली, दो नंबर पर सचिन तेंदुलकर, तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली और छठें नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। यानी कि 10 हजारी बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत का जलवा कायम है।

खेल रत्न प्राप्त करने वाली तीसरे खिलाड़ी
विराट कोहली ने कम समय में खेल के दम पर मुकाम हासिल किया है। इसलिए इंडियन क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी और कैप्टन विराट कोहली को हाल ही में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस खास मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, उनकी मां सरोज कोहली और उनके बड़े भाई विकास कोहली मौजूद थे। खेल रत्न पुरस्कार खेल जगत में महत्वपूर्ण सम्मान के तौर पर देखा जाता है। विराट कोहली सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों के बाद इस पुरस्कार को हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। पुरस्कार सम्मान समारोह के वक्त हर किसी की निगाह अनुष्का शर्मा पर भी बनी हुई थी।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.