अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 पर गूगल ने बनाया शानदार डूडल, हिंदी सहित14 भाषाओं में दिए महिलाओं को ये मैसेज

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर गूगल ने शानदार डूडल बनाया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'बैलेंस फॉर बेटर' थीम पर आधारित गूगल डूडल बना है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 पर गूगल डूडल। (फोटोःगूगल)

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर गूगल ने शानदार डूडल बनाया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘बैलेंस फॉर बेटर’ थीम पर आधारित गूगल डूडल बना है। गूगल के इस डूडल में स्लाइड शो के जरिए अलग-अलग भाषाओं में विश्व की प्रख्यात महिलाओं के प्रेरणादायक कोट्स लिखे गए हैं। इसमें हिंदी, असमिया भाषा में भी लिखा हुआ है।

गूगल डूडल में दो भारतीय भाषाएं शामिल

हिंदी के कोट्स में लिखा है, ‘हम इतने अनमोल हैं कि निराशा कभी हमारे दिलों-दिमाग में भी नहीं आनी चाहिए।’ इसका अंग्रेजी में अर्थ बताया गया है। इसे भारतीय डिप्लोमेट एन एल बेनो जेफाइन ने लिखा है। इसके बाद असमिया भाषा में भारतीय बॉक्सर मैरी कोम का मैसेज लिखा है। इसका अंग्रेजी में भी अर्थ लिखा है। मैरी कोम ने लिखा,’आप महिला है लेकिन आप कभी मत कहना है कि आप कमजोर हैं।’

यहां देखिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल डूडल 

ये 12 भाषाएं भी शामिल

गूगल डूडल में दो भारतीय भाषाओं के अलावा इसमें विश्व की अन्य 12 भाषाओं में महिलाओं को सलाम किया गया है। इन 12 भाषाओं में ब्रिटिश, ब्राजिलियन, रूसी, फ्रैंच, चाइनीज, नाइजीरियन, जापानी, इराकी, मेक्सिकन और अमेरिकन भाषाएं शामिल है। आपको बता दें कि हर साल आठ मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया है। इस मौके पर महिलाओं के सम्मान में जगह-जगह सेमिनार और समारोह होता है।

इस दिन मना पहली बार महिला दिवस

पहला महिला दिवस अमेरिका में 28 फरवरी 1909 में किया गया। अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने इसे 1908 के गारमेंट वर्कर्स के सम्मान में मनाया। इन महिला वर्कर्स काम करने के हालातों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद कोपेनहेगन में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि महिलाओं के सम्मान के लिए हो रहे इस आंदोलन को समर्थन किया जाएगा और विश्व में महिलाओं को अधिकार दिलाने में मदद की जाएगी। इस विचार 17 देशों की 100 महिलाओं ने इस पर सहमति जताई और 19 मार्च को महिला दिवस मनाने का दिन तय किया गया। लेकिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान महिलाएं एक साथ आईं और अपनी एकता को दिखाया। 1917 में रूस की महिलाएं चाहती थीं कि महिला दिवस को फरवरी के आखिरी रविवार को मनाया जाए। ग्रेगोरियन कलेंडर के मुताबिक रविवार 8 मार्च को था। और 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को मनाना शुरू किया।

यहां देखिए नेपोटिज्म पर क्या बोलीं आलिया भट्ट…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।