एंजेलिना जोली की तरह दिखना चाहती थी ये स्टार, 50 बार करवाई प्लास्टिक सर्जरी, इस वजह से हुई गिरफ्तारी

हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली से हमशक्ल बनने वाली इरानियन इंस्टाग्राम स्टार सहर तबर को गिरफ्तार किया गया। हॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह दिखने लिए सहर तबर ने 50 बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। जिसके बाद इसने कई डरावनी तस्वीरें शेयर की।

एंजेलिना जोली और सहर तबर। (फोटोः इंस्टाग्राम)

हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली 9Angelina Jolie) से हमशक्ल बनने वाली इरानियन इंस्टाग्राम स्टार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस स्टार पर ब्लैशफेमी यानी ईश्वर का अपमान करने का चार्ज लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस ईरानियन इंस्टाग्रामर का नाम सहर तबर है। उन्हें सांस्कृतिक अपराध और समाजिक और नैतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस स्पूकी तस्वीर को देखकर कोई भी डर सकता है।  सहर तबर ने कॉस्‍मेटिक सर्जरी के जरिए अपने चेहरे को बदल दिया था।

इस प्लास्टिक सर्जरी के बाद वह एंजेलिना जॉली का डरावने रूप की तरह दिखने लगने लगी। इसके बाद उन्होंने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड की और देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सहर तबर (Sahar Tabar News) पर इसके अलावा कई ईशनिंदा कानून, हिंसा भड़काने और अनुचित तरीके से इनकम को बढ़ाना और युवाओं के भ्रष्टाचार के लिए बढ़ावा देने जैसे चार्ज लगे हैं। ईरान पुलिस ने सहर तबर को गिरफ्तार कर लिया है।

करवाई 50 बार प्लास्टिक सर्जरी

आपको बता दें कि ईरान में सोशल मीडिया के नाम पर सिर्फ इंस्टाग्राम का इस्तेमाल होता है। फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध है। सहर तबर पिछले साल उस वक्‍त सुर्खियों में आ गईं थी जब उन्‍होंने प्‍लास्टिक सर्जरी के बाद इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपने चेहरे की कई तस्‍वीरें पोस्‍ट की थीं। उस दौरान कहा जा रहा था कि सहर तबर ने एंजेलीना जॉली जैसी दिखने के लिए 50 प्‍लास्टिक सर्जरी करवाईं।  इंस्टाग्राम पर सहर ताबर के 26000 से ज्यादा फोलोअर्स हैं। ईरान में प्लास्टक सर्जरी काफी लोकप्रिय है। ईरान के हजारों लोग हर साल सर्जरी कराते हैं।

भिखारी की मौत के बाद तलाशी में उसकी झोपड़ी से मिले इतने रुपए-पैसे, देख फटी की फटी रह गईं पुलिस की आंखें

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।