क्रिकेटर ईशान किशन टीम इंडिया में धोनी की ले सकते हैं जगह, गर्लफ्रेंड संग यूं बर्थडे मनाते आए नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें उनके साथ मॉडल अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है।

ईशान किशन और आदिति हुंडिया (फोटो:इंस्टाग्राम)

चाहे युवराज सिंह हो या महेंद्र सिंह (Mahendra Singh Dhoni) धोनी क्रिकेटरों की लव लाइफ हमेशा से चर्चा में रहती है। ऐसा ही कुछ भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ है। हाल ही में इस क्रिकेटर ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। 18 जुलाई को उन्होंनें अपना 21वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन को उन्होंने कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) के साथ मनाया। इन दोनों की इस मौके से एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

इंटरनेट पर वायरल हो रही इस तस्वीर में ईशान किशन के गले में अदिति हाथ डाले नजर आ रही हैं और ये क्रिकेटर उनका हाथ थामे दिख रहे हैं। हालांकि, इन दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन इनका ऐसा अंदाज देखकर यूजर्स इनके रिश्ते में होने की कयासें लगा रहे हैं। आपको बता दें कि अदिति हंडिया 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया (Miss Supernatural India) अवॉर्ड जीत चुकी हैं और पेशे से वो एक मॉडल हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनकी कई ग्लैमरस तस्वीरें नजर आ जाएंगी।

देखिए इनकी ये तस्वीरें…

वहीं, पटना के रहने वाले ईशान किशन झारखंड के लिए रणजी मैच खेल चुके हैं। 2016 अंडर-19 में वह टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान को इस समय देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में गिना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जा रहे युवा खिलाड़ियों में शामिल ईशान किशन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए रविवार को घोषित होने वाली इंडिया टीम में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

धोनी के नाम दर्ज है इंडियन क्रिकेट टीम का दिलचस्प रिकॉर्ड, फिर भी इसलिए छोड़ी कप्तानी

कैसे टीम इंडिया ने सेलिब्रेट किया महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे, देखिए वीडियो…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।