K2-18b Planet: नासा के वैज्ञनिकों ने खोजी एक और पृथ्वी, ग्रह पर मौजूद है पानी, लेकिन ये होगी सबसे बड़ी चुनौती

वैज्ञानिक लगातार इस खोज में लगे हुए थे कि क्या पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है। पहली बार वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की पहचान की है जिसके पास प्रचुर मात्रा में पानी हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो वहां जीवन की भी उम्मीद की जा सकती है।

वैज्ञनिकों ने खोजी एक और पृथ्वी (फोटो-सोशल मीडिया)

बढ़ती आबादी, जलवायु परिवर्तन और भौतिक गतिवधियों से निरंतर हो रहे बदलावों का आने वाले समय में यदि किसी पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा तो वो कोई नहीं बल्कि इंसानी जीवन है। ऐसे में कई वर्षो से लगातार हमारे वैज्ञानिक इस खोज में थे की क्या पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह पर जीवन मौजूद है। पहली बार नासा के वैज्ञनिकों ने एक ऐसे ही ग्रह की खोज की जहां प्रचुर मात्रा में पानी हो सकता है। अगर खोज में ये बात साबित हो जाती हैं तो वहां पर जीवन की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

हमारे सौर मंडल से 100 प्रकाश वर्ष दूर और GJ 357 प्रणाली के गोल्डीलॉक्स ज़ोन में परिक्रमा करता हुआ एक ग्रह पाया गया है। ग्रह एक सुपर-अर्थ है जो सौर मंडल के बाहर है और पृथ्वी की तुलना में तकरीबन आठ गुना अधिक द्रव्यमान है, इस मामले में ये पृथ्वी के आकार का छह गुना है, लेकिन बर्फ की विशाल नेपच्यून की तुलना में कम है। एनबीसी द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि कॉर्नेल विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान के प्रोफेसर, लिसा कल्टेनेगर ने बताया है की “यह ग्रह स्टार से कुछ दूरी पर है जो बहुत ज्यादा गर्म नहीं है और न ही बहुत ठंडा। लेकिन K2-18b नाम के इस ग्रह के पास जीवन लायक स्थितियां हैं।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक जियोवाना टिनेटी ने कहा कि हमारे सौरमंडल से बाहर यह ऐसा ग्रह है जिसपर रहने की अनुकूल परिस्थितियां हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं बताया जा सकता कि इस ग्रह पर समंदर है या नहीं लेकिन ऐसा हुआ तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। वहीं इस केस पर स्टडी कर रहे मुख्य लेखक ने कहा, ‘दूसरा सच यह भी है कि हम अभी इतनी दूर अभी नहीं जा सकते हैं क्योंकि सूर्य से भी प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में लगभग 8 मिनट का समय लगता है और ये ग्रह पृथ्वी से भी दूर है। इस ग्रह पर प्रकाश को पहुंचने में 100 साल लग जाएंगे। इसलिए इस ग्रह पर जाना संभव ही नहीं है।

ये भी पढ़ें: Chandrayan 2: चंद्रमा की सतह पर सही सलामत दिखा विक्रम लैंडर, संपर्क बनाने की कोशिश में जुटे ISRO के वैज्ञानिक

धरती से 8 गुना बड़ा है सुपरअर्थ नाम जा ये नया ग्रह…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।