Kerala Karunya Lottery KR-413 Result Out: आज भी कई लोग हुए मालामाल, पहले विजेता को मिले इतने करोड़ रुपये

Kerala Karunya KR 413 लॉटरी का रिजल्ट आज 3 बजे जारी हो चुका है। हर रोज की तरह इसमें पहले ईनाम के साथ कंसोलेशन प्राइज तक शामिल हैं। जानिए पहले विजेता को कितने करोड़ का ईनाम मिला।

केरल लॉटरी में आज फिर करोड़ों जीतने का मौका मिला (फोटो: ट्विटर)

एक लॉटरी किसी की किस्मत बदल सकती है और वो घर बैठे करोड़पति बन सकता है। इस बात को केरल के लोगों से ज्यादा बेहतर कोई नहीं जानता होगा। यहां हर दिन लॉटरी की मदद से कई लोग घर बैठे लखपति और करोड़पति होते हैं। इस लॉटरी की प्राइज मनी बदलती रहती है। आज इससे आप लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों कमा सकते हैं।

Kerala Karunya KR 413 लॉटरी का रिजल्ट आज 3 बजे जारी हो चुका। हर रोज की तरह इसमें पहले ईनाम के साथ कंसोलेशन प्राइज तक शामिल हैं। आज फिर यहां के लोगों को मालामाल होने का मौका मिला। इसका रिजल्ट तिरुवनंतपुरम के गोरकी भवन में आयोजित हुआ। केरल राज्य का लॉटरी डिपार्टमेंट इसे 12 सीरीज में रिलीज करते हैं, लेकिन कई बार ये सीरीज नंबर बढ़ जाते हैं। हर दिन करीब 108 टिकट जारी होते हैं।

ऐसे करें Kerala Karunya KR 413 Lottery का रिजल्ट चेक

इसका रिजल्ट आप इसके नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट keralalotteries.com पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए इस वेबसाइट पर जाने के बाद Kerala Lottery Result के लिंक पर क्लिक करें। अब इसमें Kerala Karunya KR 413 पर क्लिक करें। रिजल्ट ओपेन होने पर इसे डाउनलोड करें और अपना नंबर इससे मिलाकर चेक करें।

Kerala KR-413 Lottery के विजेता
पहला विजेता- KY 187068

दूसरा विजेता- KY 537998

तीसरा विजेता- KM 540846 KO 609217 KP 532832 KS 228866 KT 245434 KU 646908 KW 569258 KX 508150 KY 275835 KZ 510668

चौथा विजेता- 0396 1073 2008 2624 4452 4772 4895 4993 5038 5446 6686 7040 7410 8545 9083 9188 9244 9400 9480 9486 9562 49939400

कंसोलेशन प्राइज- KM 187068 KO 187068 KP 187068 KS 187068 KT 187068 KU 187068 KW 187068 KX 187068 KZ 187068

Kerala KR 413 Lottery के विजेता के ईनाम

पहले विजेता को आज 1 करोड़ का ईनाम मिलेगा। वहीं, दूसरे विजेता को 10 लाख और तीसरे विनर को 1 लाख का ईनाम मिलेगा। हर बार की तरह इसमें कंसोलेशन प्राइज भी शामिल है जिसकी धन राशि 8000 रुपये है। विजेता को इस रकम का दावा 30 दिन के अंदर करना होगा। इसके रिजल्ट 3 बजे दिन से आने शुरू हो जाएंगे।

जानिए कैसे कर सकते हैं Kerala State Lottery का दावा

अगर किसा की ईनाम की राशि 5,000 रुपए से कम है, तो वो लॉटरी की किसी भी दुकान से अपने रकम का दावा कर सकता है। वहीं, ये रकम 5000 रुपए से ज्यादा है, तो आप केरल के किसी भी सरकारी बैंक या सरकारी लॉटरी के दफ्तर में अपने आईडी प्रूफ के साथ दावा कर सकते हैं

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।