दुनिया के सबसे खतरनाक नेता किम जोंग उन पर बने रहे हैं मीम्स, सोशल मीडिया पर ऐसे उड़ रहा है उनका मजाक

सफेद घोड़े पर बैठे किम जोंग उन (Kim Jong Un Memes) की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। चमकत्कारिक सफेद घोड़े पर बैठे किम जोंग उन की ये तस्वीर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस तस्वीर को देखते हुए लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और इस पर मीम्स बना रहे हैं।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन। (फोटोः एएफपी ट्विटर)

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बुधवार को नोर्थ कोरिया के नेता किम जोंग(North Korea Kim Jong Un) उन की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में कि जोंग उन माउंट पैक्टु की बर्फीली वादियों में घुड़ सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह उनके पिता का जन्मस्थान भी है। उनका इस जगह से खास लगाव है। पिछली बार जब वह यहां दिखाई दिए थे, तो देश में एक महत्वपूर्ण घटना घटी थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही माना जा रहा है। वह साल 2013 में यहां आए थे और जब उनके अंकल यहां बतौर एग्जीक्यूटिव थे। साल 2017 में वह इस पवित्र पहाड़ पर आए थे।

उस वक्त माउंट पैक्टु (Mount Paektu Importance) से उत्तर कोरिया ने सबसे बड़ी इंटरकोंटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का लॉन्च किया था। किम जोंग उन के इस बार भी यहां आने पर लोगों ने अंदेशा लगाना शुरू कर दिया है। लोगों किसी बड़ी घटना का हिंट मिली है। खैर जो भी हो, लेकिन सफेद घोड़े पर बैठे किम जोंग उन की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। चमकत्कारिक सफेद घोड़े पर बैठे किम जोंग उन की ये तस्वीर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस तस्वीर को देखते हुए लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और इस पर मीम्स बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उड़ रहा है किम जोंग उन का मजाक

कोई इस तस्वीर को किम जोंग उन (Kim Jong Un Memes) पहचान बता रहा है, तो कोई उनका मजाक बना रहा है। सोशल मीडिया पर किम जोंग उन की लोग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें एक साथ शेयर कर लोगों से पूछ रहे हैं कि दोनों में से कौन बेहतर है? कई लोगों ने गेम ऑफ थ्रोन्स, क्रोनिकल्स ऑफ नार्निया और श्रेक जैसी फिल्मों से किम जोंग उन के नाम को जोड़ दिया।

यहां देखिए किम जोंग उन पर बने मीम्स-

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।