Lockdown 3.0: सूरत में पुलिस और प्रवासी मजदूरों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मुंबई के बाद गुजरात में मजदूरों भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। बताया जा रहा हैं कि सूरत (Surat) में प्रवासी मजदूरों को अपने राज्य वापिस जाने के लिए किसी तरह की यातायात सुविधा न मिलने पर उन्होंने हंगामा किया।

सूरत में पुलिस और प्रवासी मजदूरों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मुंबई के बाद गुजरात में मजदूरों भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। बताया जा रहा हैं कि सूरत (Surat) में प्रवासी मजदूरों को अपने राज्य वापिस जाने के लिए किसी तरह की यातायात सुविधा न मिलने पर उन्होंने हंगामा किया। उन्होंने लॉकडाउन (Lockdown) के दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन किया। यहां तक कि वहां पर रहने वाले प्रवासी श्रमिकों की पुलिस से झड़प हो गई। उसके बदले में पुलिस को मजदूरों पर लाठियां भी बरसानी पड़ी।

गुजरात के सूरत में लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर अपने-अपने घरों को वापस जाने की मांग कर रहे थे। एक प्रवासी मजदूर ने कहा कि ‘मैं बिहार का रहने वाला हूं यहां मील में काम करता हूं। अभी तक हमें मार्च की पगार भी नहीं मिली है। खाने का ठिकाना नहीं है, सरकार ने कोई सुविधा नहीं दी है। पुलिस वाला आता है, मारता है, डराता है और जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठियां बरसाई। वहां का माहौल तनावपूर्ण होने के वजह पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

कोरोना महामारी को रोकने के लिए सरकार ने तीसरी बार लॉकडाउन बधाई है, जिसके वजह से मजदूर दुसरे राज्य से है उनका यहां रहना मुश्किल हो गया है। बता दें, कुछ दिनों में तमिल नाडु, मुंबई, भिवंडी और भी कई जगहों से स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए चलाई गई है। हज़ारों की तादात पर जो लोग अपने घर जाना चाहते उन्हें भेजा गया।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: