Lockdown 3: इन शर्तों के आधार पर खुलेंगी शराब और पान-मसाले की दुकानें

17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इसके लिए गृह मंत्रालय ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसी के साथ ही अर्थव्यवस्था को देखते हुए सरकार ने तीन जोन (रेड, ऑरेंज और ग्रीन) बनाए हैं। जिसमें जोन के आधार पर छूट दी जाएगी।

Lockdown 3.0

Lockdown 3: कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र मोदी सरकार ने लॉकडाउन को लेकर फैसला लेते हुए उसे दो सप्ताह के लिए और आगे बढ़ा दिया है। देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संकट को देखते हुए मोदी सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस बीच कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इसके लिए गृह मंत्रालय ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसी के साथ ही अर्थव्यवस्था को देखते हुए सरकार ने तीन जोन (रेड, ऑरेंज और ग्रीन) बनाए हैं। जिसमें जोन के आधार पर छूट दी जाएगी।

शराब और पान-मसाले की दुकानें खुलेंगी!

इस बार सरकार ने शराब और पान-मसाले की दुकानों को खोलने की थोड़ी राहत दी है। केवल कंटेनमेंट जोन (ग्रीन जोन) वाले क्षेत्रों में ही शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। इसी के साथ ही लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, पान, गुटखा, तंबाकू आदि खाने की इजाजत नहीं दी गई है। हालांकि, न्यूनतम छह फुट की दूरी पर ग्राहकों के बीच सुनिश्चित करने के बाद शराब, पान, तंबाकू की बिक्री करने की इजाजत होगी तथा दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग नहीं होंगे।

Alcohol shops open

रेड जोन के प्रमुख इलाकों पर एक नजर:

महाराष्ट्र के 14 जिले, तमिलनाडु के 12 जिले, दिल्ली के सभी 11, पश्चिम बंगाल के 10 और मध्यप्रदेश के 9, गुजरात के नौ, उत्तर प्रदेश के 19 जिले, तेलंगाना के छह और आंध्र प्रदेश के पांच जिले रेड जोन में शामिल हैं। इसी के साथ ही महानगर मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता के साथ बेंगलोर, हैदराबाद और अहमदाबाद रेड जोन में हैं।

तीनों जोन में ये ये सेवाएं बंद रहेंगी:

केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तीनों जोन में हवाई सेवा, रेल सेवा, मेट्रो सेवा, स्कूल, कॉलेज 17 मई तक पूरी तरह से बंद ही रहेंगे। लॉकडाउन में स्पा और सैलून पर 17 मई तक रोक जारी है। वहीं ग्रीन जोन में स्पा और सैलून खोलने का फैसला राज्य सरकारें कर सकती हैं।

रेड जोन में क्या खुला रहेगा, क्या बंद? 

अगर रेड जोन की बात की जाए तो सबसे ज्यादा सख्ती रेड जोन में ही जारी रहेगी। हालांकि, रेड जोन में कंटेनमेंट जोन के बाहर कुछ गतिविधियों में छूट दी गई है। रेड जोन में IT कंपनियों, कोल्ड स्टोरेज, कॉल सेंटर खुलेंगे। इसी के साथ ही रेड जोन में व्यक्तिगत या ड्राइवर के साथ एक यात्री की अनुमति दी गई है। दोपहिया वाहनों में केवल चालक को ही अनुमति दी गई है।

Lockdown 3: दो हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन, 17 मई तक रहेगा जारी

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.