Lohri 2019: लोहड़ी पर महिलाओं के लिए टिप्स, आपके स्टाइल में चार चांद लगाएंगी इस तरह की ड्रेस

Lohri 2019: मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2019) से एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी (Lohri) का त्योहार मनाया जाता है। सूर्यास्त के बाद इस त्योहार को मनाने की परंपरा है।

मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है।

Lohri 2019: उमंग और उल्लास के त्योहार का नाम है लोहड़ी (Lohri)। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2019) से एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। उत्तर भारत के राज्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। कुछ जगहों पर लोहड़ी (Lohri) को तिलोड़ी (Tilori) भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, किसानों और मौसम के इस त्योहार का सीधा संबंध होता है। लोहड़ी (Lohri) जलाने के दौरान पारंपरिक लोकगीत गाए जाते हैं और गीतों और नृत्य के साथ-साथ लोहड़ी (Lohri) त्योहार मनाया जाता है।

लोहड़ी (Lohri) के अवसर पर सिख महिलाएं श्रृंगार करती हैं। जैसे-जैसे इस त्योहार का दायरा बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे अन्य धर्मों के लोग भी इसे मनाने लगे हैं। लोहड़ी (Lohri) के अवसर पर अगर आप पीले अथवा नारंगी रंग के पारंपरिक परिधान पहनेंगे तो यह आप पर काफी खिलेंगे। अपनी पर्सनालिटी के हिसाब से आप कुर्ता, सूट, मोजरी, कुर्ते के साथ मैचिंग पलाजो पहन सकती हैं। पलाजो के साथ अगर आप गोटा पट्टी वर्क कुर्ता पहनेंगी तो यह आप पर काफी अच्छा लगेगा।

बाजार में 1000 रुपये से इसकी शुरूआत होती है। बताते चलें कि मस्टर्ड येलो कलर लोहड़ी (Lohri) के लिए सबसे बेस्ट कलर माना जाता है। यह रंग फसल के पकने का प्रतीक माना जाता है। पंजाबी लुक के लिए इस रंग का बूटेदार कुर्ता-पायजामा और जूतियां आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा देंगी। आप प्रिंटेड पलाजो के साथ अंगरखा भी ट्राई कर सकती हैं। ब्लैक कलर की पैंट के साथ भी आप सुनहरे रंग का अंगरखा पहन सकती हैं। कानों में खूबसूरत बालियां और हैंड एक्सेसरीज के साथ आप अपने लुक को खास बनाएं।

अगर आप चाहती हैं कि लोग आपके पहनावे की तारीफ करें तो आप लाइट कलर के अंगरखा को सिल्वर चोकर के साथ पहन सकती हैं। यह भी त्योहार में आपकी खूबसूरती को निखारेगा। बाजार में इसका सेट आपको 2000 से लेकर 3500 रुपये में मिल जाएगा। हैंड एम्ब्रॉयडर्ड मोजरी एथनिक ड्रेस हर लड़की की पहली पसंद होती है। बाजार में यह आपको 2500 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक में मिल जाएगी। इसके साथ आप रंग-बिरंगी जूतियां भी पहन सकती हैं। बाजार में आपको आपकी पसंदीदा जूतियां 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक मिल जाएंगी। वहीं फैंसी गोल्ड ईयरिंग्स 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएंगे।

देखें ये वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।