Lohri 2019 : शादी के बाद पहली बार लोहड़ी पर कुछ इस तरह बनाएं मक्के दी रोटी-सरसों का साग, ससुराल वाले हो जाएंगे खुश

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2019) भले ही एक दिन पूरे भारत (India)  में मनाई जाती है लेकिन उसे महत्व और नाम हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। वो कैसे हम आपको बताते हैं।

लोहड़ी पर्व पर सरसों के साग और मक्के दी रोटी

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2019) भले ही एक दिन पूरे भारत (India)  में मनाई जाती है लेकिन उसे महत्व और नाम हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। वो कैसे हम आपको बताते हैं। दरअसल जहां मकर संक्रांति को राजस्थान में संक्रात कहा जाता है , तो वहीं, केरल में इस दिन को पोंगल के रुप में मनाया जाता है। इसके साथ ही पंजाब में मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी पर्व को मनाया जाता है।

इस दिन शाम को पंजाबी धर्म के लोग आग जलाकर उसके चारों और घूमते हैं और जीवन में खुश रहने के प्रार्थना करते हैं। लोहड़ी पर्व को और भी खास इस दिन बनाने वाले पकवान बनाते है। सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी का जो स्वाद होता है न वो अपनी उंगली में ऐसे उतर आएगा की आप अपनी उंगलियां भी चाटने को मजबूर हो जाएंगे।

लोहड़ी पर्व में वैेसे तो कई पकवान जैसे -भुग्गा, चिक्की , पिन्नी आदि बनाए जाते है लेकिन इस दिन आप सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी अपनों के लिए बनाना चाहते है तो कोई बात नहीं हम आपको बताएंगे की घर बैठे आप भी कैसे पंजाब का सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी का स्वाद उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सबसे पहले सरसों के साग और मक्के की रोटी की साम्रगी.

– सरसों का साग 750 ग्राम
-पालक का साग 250 ग्राम
– बथुए का साग 250
– पानी 2 कप
– नमक एक चुटकी
– मक्के का आटा 1 1/2 कप
– हरी मिर्च 4 6 होनी चाहिए
-अदरक 25 ग्राम
-लहसुन की कली 6 होनी चाहिए
-लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून
– गरम मसाला 1/2 टी स्पून
– धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून

मक्के की रोटी की सामग्री

– मक्के का आटा 1/2 kg
– आटा गूंथने के लिए मात्रा अनुसार पानी
– तलने के लिए घी

विधि –

– सबसे पहले शुरु करते हैं साग को पकाने से। इसके लिए कुकर में तीनों साग ( पालक , सरसों और बथुए) को डालकर उसमें नमक और पानी डाले और इसे धीमी आंच पर 1 से 1/2 घंटे तक अच्छे से पकाएं।
– जब साग अच्छ से पक्क जाए उसका पानी निचोड़कर निकाल लें और पानी को एक तरफ रख दें। इस दौरान आप साग को कुकर में ही अच्छे से ग्रैंडर से मैश कर ले और इसमें मक्की का आटा डालकर इसे चलाते रहिए।
– पहले जो साग का पानी निकला था उसे वापस डाल दें साथ ही नॉर्मल ताजा पानी डालकर कर इसे धीमी आंच पर पकाते रहिए।
-हरी मिर्च और अदरक डाले और ऐसा करते वक्त साग को चलाते रहिए।
– अब बारी आती है तड़का तैयार की उसके लिए प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया डालकर घी में अच्छे से भूनें याद रखिएगा की प्याज को गोल्डन ब्राउन होने दें। तड़का बन जाने के बाद इसे साग में डाल दे और अच्छे से मिला दें।

मक्के की रोटी की विधि –

– मक्के का आटा लेकर उसे अच्छे से गुथ लें।
– तवा गर्म कर करें और उस पर थोड़ा सा घी डालें मक्के को रोटी का आकार देकर उस पर डाल दें। रोटी सिक जाने के बाद उस पर और घी डाल दें ताकि स्वाद बना रहें।
– इसके बाद रोटी को सरसों का साग, गुड़ और सफेद मक्खन के साथ अपनों को गर्मा-गर्म परोसे।

यहां देखिए टीवी से जुड़ी हुई खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।