पंजाब की चंडीगढ़ से दूसरी बार जीती किरण खेर, 39551 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

किरण खेर लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में चंडीगढ़ से जीत गई हैं। उन्हें  208576 वोट मिले। उन्होंने  कांग्रेस के बड़े नेता और प्रत्याशी पवन कुमार बंसल से 39551 वोटों हराया है। पवन कुमार बसंल को 169025 मिले हैं।

भाजपा प्रत्याशी किरण खेर। (फोटोः ट्विटर)

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की नेता किरण खेर लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में चंडीगढ़ से जीत गई हैं। उन्हें  208576 वोट मिले। किरण खेर पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में भी इसी सीट से चुनाव जीती थीं। उन्होंने 2014 के चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी पवन कुमार बंसल को 69642 वोट से हराया था।

किरण खेर (Kirron Kher Bjp Candidate) दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली हैं। उन्होंने  कांग्रेस के बड़े नेता और प्रत्याशी पवन कुमार बंसल से 39551 वोटों हराया है। पवन कुमार बसंल को 169025 मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमोहन धवन को 12047 वोट मिले हैं। चंडीगढ़ में सीधे टक्कर कांग्रेस और बीजेपी के चल रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल मनमोहन सिंह सरकार (यूपीए 2) में रेल मंत्री रहे थे।

पांच साल से नहीं किया फिल्मों में काम

इस बढ़त पर किरण खेर का कहना है कि वह दूसरी बार भी जीतेंगे और वह मोदी वेव (Modi Wave In India) की शरण में है। उन्होंने कहा कि उऩकी क्लीन इमेज है और पूरा देश उनकी उनकी इमेज को जानता है। यह उनका शहर है और उनका घर है। उन्होंने कहा,’मैंने यहां बहुत काम किया है, मैं वोकल सांसद हूं। मैंने पिछले पांच साल से किसी फिल्म में काम नहीं किया।’

अनुपम खेर ने किया डोर टू डोर कंपैन

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किरण खेर एक्टर अनुपम खेर की पत्नी हैं। चंडीगढ़ में मतदान आखिरी चरण यानी 19 मई को हुआ। किरण खेर के समर्थन में अनुपम खेर ने भी चंडीगढ़ में डोर डू डोर कंपैन किया। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के जरिए भी उन्होंने पत्नी किरण और भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी।

Election Result 2019: फिर जीत की तरफ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी

कांग्रेस में शामिल होने से सपना चौधरी ने किया इंकार, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।