BJP मुख्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी का विजयी भाषण, बोले- मैं 130 करोड़ नागरिकों का सिर झुकाकर स्वागत करता हूं

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019 Results) के रण में एक बार फिर हर ओर 'कमल' खिलता नजर आ रहा है। बीजेपी 300 सीटों से ज्यादा और एनडीए लगभग 342 सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है। साफ है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बीजेपी मुख्यालय में विजयी मुद्रा में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह। (फोटो- ट्विटर)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election Results 2019) के रुझान और रिजल्ट लगातार आ रहे हैं। चुनावी नतीजों के ऐलान के बाद इस बात का फैसला हो गया है कि एक बार फिर मोदी सरकार ही बनेगी। नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक बार फिर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज होंगे। इतना ही नहीं, इस बार बीजेपी ने साल 2014 का 282 सीटों का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 300 से अधिक सीटों पर बढ़त बना ली है। यानी कहीं न कहीं इस बार करीब 300 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है।

Live Updates…

20:09 PM: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया है।’

20:04 PM: पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज अगर कोई जीता है तो वो हिंदुस्तान जीता है। आज लोकतंत्र जीता है। आज जनता जीती है इसलिए बीजेपी और हमारे सहयोगी दल इस जीत को जनता को समर्पित करते हैं। मैं सभी राज्यों के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं।’

19:59 PM: देश केपूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा तुमकुर लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के जीएस बसावाराज ने 13,339 वोटों से जीत दर्ज की।

19:55 PM: पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं भारत के 130 करोड़ नागरिकों का सिर झुकाकर स्वागत करता हूं। आज स्वयं मेघराज भी इस विजय उत्सव में शरीक होने के लिए हमारे बीच हैं।’ दरअसल आज दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई है।

19:45 PM: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर मेहनत करती तो कई राज्यों में उनका खाता खुल जाता।

19:23 PM: गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, थावरचंद गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे।

19:14 PM: आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है, हम लड़ाई जारी रखेंगे।

19:12 PM: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

19:10 PM: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। कुछ देर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

19:07 PM: फिरोजपुर से जीते शिरोमणि अकाली के नेता सुखबीर सिंह बादल।

19:05 PM: आनंदपुर साहिब से जीते कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी।

19:01 PM: गोरखपुर से जीते बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन। समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद को 3,01,664 वोटों से हराया।

18:18 PM: ट्विटर अकाउंट पर अपने नाम के आगे से पीएम मोदी ने हटाया चौकीदार।

18: 12 PM: सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के सामने की कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश।

18: 07 PM: प्रियंका गांधी ने दी नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई।

17:58 PM: राहुल गांधी ने दी स्मृति ईरानी को अमेठी से जीत की बधाई।

17:50 PM:   राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई।

17: 48 PM: राहुल गांधी को लगा बड़ा झटका, अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी 28000 वोटों से आगे।

17:26 PM: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत पर बधाई।

17: 21 PM: कोडरमा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी 456377 वोटों से जीती।

16:23 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे जहां वो कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे।

15: 58 PM: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का कहना – नवजोत सिंह सिद्धू के पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा से गले मिलने का हमें नुकसान हुआ।

15: 56 PM: वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी को बड़ी बढ़त, 385334 वोटों से आगे निकले आगे।

15: 55 PM: गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह 5.5 लाख वोटों से आगे।

15: 44 PM: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी कार्यालय पहुंचे।

15:37 PM:मंबई नॉर्थ की सीट से कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर को अभी तक हासिल हुए 165298 वोट, बीजेपी के गोपाल शेट्टी 511350 वोटों से आगे।

15:36 PM: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से हंसराज हंस को मिले 513468 वोट, आप के गुगन सिंह रंगा को अभी तक हासिल हुए 174396 वोट

15:32 PM: गुरदासपुर से बीजेपी के सनी देओल 503842 वोट से आगे, कांग्रेस से सुनील कुमार जाखड़ को हासिल हुए अभी तक 419131 वोट।

15:31 PM: सुपरस्टार रजनीकांत ने दी पीएम मोदी को जीत की बधाई।

15:30 PM: बीजेपी की जीत होती देख बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – एक बार फिर भारत की जीत।

15:29 PM: समाजवादी पार्टी के आजम खान 383437 वोट से आगे, बीजेपी की जया प्रदा को अभी तक हासिल हुए 249567 वोट ।

15:25 PM:  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को दी बधाई।

15:20PM: मथुरा से 409325 वोट के साथ बीजेपी की हेमा मालिनी आगे, राष्ट्रीय लोक दल कुंवर नरेंद्र सिंह को अभी तक हासिल हुए 219108  वोट।

15: 12 PM: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी 567392 वोटों से आगे, शीला दीक्षित को अभी तक हासिल हुए 270248 वोट।

15:07PM: अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी147306 वोटों से आगे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अभी तक हासिल हुए 133834 वोट।

15:05 PM:आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ 133298 वोटों से पीछे, अखिलेश यादव को अभी तक हासिल हुए 245839 वोट।

15:00PM:  रवि किशन गोरखपुर में 668835 वोटों से आगे। तो वहीं, रामभुआल निषाद-एसपी को अभी तक हासिल हुए  382016 वोट।

14: 57 PM: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के बाबुल सुप्रियो से 348538, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की मुन मुन सेन को अभी तक हासिल हुए 258066 वोट।

14:55 PM: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट पर कांग्रेस के सीजे चावड़ा से 5 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

14: 50 PM: बीजेपी के रवि शंकर प्रसाद 343907 से आगे, कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा 172204 से पीछे।

14:47 PM: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को टेलीग्राम रूपी बधाई संदेश भेजा है। भूटान के राजा जिग्मे खेसार नाम्ग्येल वांगचुक ने भी पीएम मोदी को फोन कर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी को दुनियाभर के नेताओं द्वारा बधाई संदेश देने वालों में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी शामिल हैं।

14:45 PM: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। शिंजो आबे ने कुछ देर पहले पीएम मोदी को फोन कर बधाई दी।

14:40 PM: तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता निजामाबाद में बीजेपी उम्मीदवार अरविंद धरमापुरी से करीब 37 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।

14:36PM: सुपरस्टार रजनीकांत ने पीएम नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनावों में मिल रही जीत पर दी बधाई।

14:33 PM: पटना साहिब से 144249 मतों के अंतर से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से आगे बीजेपी के रविशंकर प्रसाद।

14:29 PM: अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी 11226 वोटों के साथ राहुल गांधी से आगे।

14:18 PM:  रूझान में एनडीए 350 सीट के पार।

14:06 PM: बेगूसराय में भीड़े बीजेपी और सीपीआई के समर्थक, हिंसक झड़प के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

13:57 PM: चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी अकेले 298 सीटों पर चल रही है आगे।

13:57 PM: अमेठी में स्मृति इरानी 9820 वोट से आगे चल रही हैं।

13:38 PM: ममता बनर्जी का सामने आया बयान, जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई दी और कहा कि हारने वाले भी हारे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस पर मंथन होगा।

13:32 PM: बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर 5000 वोटों से आगे।

13:29 PM: श्रीलंक के पीएम के बाद अब  इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी दी पीएम मोदी को बधाई।

13: 27 PM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड से करीब 3.8 लाख वोटों से आगे।

13:26 PM: वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता उम्मारेड्डी वेंकटेश्वर्लु का बयान – 30 मई को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे वाईएस जगनमोहन रेड्डी

13:20 PM: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की जीत पर खुशी जताते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा – राहुल गांधी परिपक्व बनें, चौकीदार चोर है का नारा छोड़ दे। इसके साथ ही वह ममता बनर्जी पर भी अपनी बात कहते हुए नजर आएं। उन्होंने कहा – ममता बनर्जी शालीन बनें, गुंडागर्दी करना छोड़ दें।

13:03 PM: गुरदासपुर से सनी देओल 369438 वोटों से आगे।

13:01 PM: आजमगढ़ में निरहुआ तो लखनऊ में पूनम सिन्हा पीछे

13:00 PM: रवि किशन गोरखपुर में 409089 वोटों से आगे, तो वहीं, रामभुआल निषाद-एसपी को हासिल हुए 244499 वोट।

12:57 PM: आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ 53701 वोटों से पीछे, अखिलेश यादव 132626 सीटों से आगे।

12: 53 PM: बीजेपी के मुंबई ऑफिस के बाहर मनाए जाने लगा जश्न।

12: 52 PM: लखनऊ से आगे चल रहे हैं बीजेपी के नेता  राजनाथ सिंह

12:51 PM: श्रीलंक के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने ट्विट कर दी पीएम नरेंद्री मोदी को उनकी शानदार जीते के लिए बधाई।

12:50 PM: अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 62524 वोटों से आगे और कांग्रेस अध्यक्ष को हासिल हुए 59836 वोट।

12: 49 PM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस वक्त केरल के वायनाड में 2 लाख वोटों से आगे। तो वहीं, अमेठी में वह 5000 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं।

12:46 PM: बंगाल से इंडियन एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती जादवपुर से आगे।

12: 43 PM: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी 321425 वोटों से आगे, शीला दीक्षित 148309 सीटों से पीछे।

12:42 PM: पश्चिम बंगाल से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो, आसनसोल से आगे।

12:22 PM: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू राज्यपाल से आज शाम को मिल सकते हैं और अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

12:10 PM:  मुंबई नॉर्थ से बीजेप की गोपाल शेट्टी 174173 के साथ पहले नंबर पर, कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर 60632 दूसरी पोजीशन पर

12:03 PM: दिल्ली से बीजेपी के गौतम गंभीर आगे।

12:01 PM: बीजेपी के हंसराज हंस 176697 वोटों के साथ पहले नंबर पर।

11: 57 AM: अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी को 40678 वोट, कांग्रेस के राहुल गांधी को 35249 वोट।

 11: 55 AM: रामपुर में आजम खान 29911 वोटों से आगे।

11: 45 AM: ओडिशा के पुरी से बीजेपी के संबित पात्रा 700 वोटों से आगे।

11: 39 AM: एक न्यूज चैनल के एंकर ने सनी देओल के नाम की जगह एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम बोल दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने कहा- कितनी वोट से हूं आगे।

11:38 AM: रुझानों में गुजरात, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड से कांग्रेस का सूपड़ा साफ।

11: 30 AM: स्मृति ईरानी फिर राहुल गांधी से 6747 वोटों से आगे चल रही है।

11: 24 AM: बीजेपी की स्मृति ईरानी अमेठी से 7600 से अधिक वोटों से आगे।

11:19 AM: राहुल गांधी से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी।

11:12 AM: एक लाख वोटों से गिरिराज सिंह चल रहे हैं आगे।

 11:08 AM: चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी को 295 सीटों पर और कांग्रेस को 51 सीटों पर मिली बढ़त।

11: 00 AM:  झारखंड की सभी 14 सीटों पर एनडीए 12 और यूपीए 2 सीटों पर है आगे

 10: 59 AM: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से 125,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:56 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने गांधीनगर में अपने आवास के बाहर मीडिया को बधाई दी।

10:54 AM: आज शाम 5 बजे बीजेपी मुख्यालय जा सकते हैं पीएम  नरेंद्र मोदी

 10: 52 AM : वारणसी से नरेंद्र मोदी 82 हजार सीटों से चल रहे हैं आगे

10: 50 AM: 542 सीटों में से एनडीए सरकार 340 सीटों पर चल रही है आगें

10:48 AM: दिल्ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित से आगे निकले बीजेपी के मनोज तिवारी

10: 46 AM: फतेपुरसिकरी से कांगेस के राज बब्बर चल रहे हैं पीछे।

10:45 AM: केरल के वायनाड से राहुल गांधी 1 लाख सीटों से चल रहे हैं आगे।

10: 42 AM: बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह चल रहे हैं 53825 वोटों से आगे।

10: 40 AM:  भोपाल से साध्वी प्रज्ञा चल रही है आगे।

10: 37 AM:  गाजियाबाद के अंदर बीजेपी प्रत्याशी जनरल वी के सिंह 34 हजार वोटों से आगे।

10:35 AM: गुजरात के अंदर बीजेपी सरकार सभी 26 सीटों पर आगे

10: 34 AM: सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 40 हजार का आकंड़ा।

10: 30 AM:  अमेठी से स्मृति ईरान 1900 वोटों से आगे, राहुल गांधी पीछे।

10: 28 AM: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी 41,000 वोटों से आगे।

10:26 AM: मुंबई की सभी छह सीटों पर भाजपा-शिवसेना चल रही है आगे।

10: 26 AM: रोहतक से बीजेपी के अरविंद शर्मा चल रहे हैं 2000 से आगे, दीपेंद्र हुड्डा चल रहे हैं पीछे।

10:22 AM: तिरुवनंतपरुम सीट से शशि थरूर चल रहे हैं 12076 वोटों से आगे, बीजेपी के कुम्मनम राजशेखरन पीछे।

10:12 AM: उत्तर प्रदेश के रामपुर से इस वक्त जया प्रदा चल रही हैं आगे, आजम खान नजर आएं पीछे

10: 11 AM: हजारीबाग में बीजेपी के जयंत सिन्हा 35000 वोट से चल रहे हैं आगे।

10:05 AM: बेगुसराय से चल रहे हैं बीजेपी पार्टी के नेता गिरिराज सिंह 15000 वोटों से आगे।

10: 05 AM: पश्चिम बंगाल में टीएमसी 21 सीटों से चल रही है आगे, बीजेपी 13 सीटों पर।

10: 04 AM: वायनाड के साथ-साथ अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चल रहे हैं आगे।

10: 01 Am :बिहार में भी बीजेपी गठबंधन आगे, लालू प्रसाद यादव की आरजेडी को नुकसान।

9:58 AM: यूपी की कन्नौज सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 4000 वोटों से आगे।

9: 56 AM: वायनाड सीट से कांग्रेस के राहुल गांधी 35000 वोटों से आगे।

9:55 AM: उन्नाव से साक्षी महाराज 20000 वोटों से आगे

9: 54 AM:   रायबरेली से 7 हजार सीटों की बढ़त सोनिया गांधी ने बनाई।

9: 53 AM:  आंध्र प्रदेश से वाईएसआरसीपी 35, टीडीपी 6 सीट पर आगे चल रही है।

9: 52 AM: दिल्ली के चांदनी चौक से बीजेपी के हर्षवर्धन आगे, आप दूसरे और कांग्रेस तीसरे पायदान पर।

9:51 AM: आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के कैंडिडेट और भोजपुरी अभी एक्टर निरहुआ मतगणना रुझान में पीछे चल रहे हैं। निरहुआ का मुकाबला समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से है।

9: 50 AM: जया प्रदा रामपुर लोकसभा सीट से करीब 2400 मतों से आगे चल रही हैं। इससे पहले मतगणना के रुझान में जया, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान से 700 मतों से पीछे चल रही थीं.

9:46 AM:  उत्तर पूर्व दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी 3 हजार सीटों से आगे, शीला दीक्षित पीछे।

9: 41 AM: रूझाने में बीजेपी ने 300 का आकंड पार कर लिया है।

9: 40 AM: पश्चिम बंगाल: बीजेपी 16, टीएमसी 14 सीटों पर आगे

9:39 AM: नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के नितिन गडकरी आगे।

 9: 39 AM: बीजेपी के सिंगर  हसंराज हंस चल रहे हैं आगे।

9: 37 AM:पटना साहिब से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा पीछे, बीजेपी के रविशंकर प्रसाद आगे।

9: 29 AM: दिल्ली में बीजेपी सातों सीटों पर आगे

9: 26 AM: शुरुआती रुझानों में एनडीए को मिली बहुमत, 293 सीट पर आगे

9:32 AM: शुरुआती रूझानों में एनडीए को मिली बहुमत। 542 में 293 सीटों पर आगे।

9:25 AM: सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और राहुल गांधी अमेठी से चल रहे हैं पीछे।

9: 23 AM: शेयर बाजार की हुई ऐतिहासिक शुरुआत, सेंसेक्‍स 39 हजार 680 अंक के पार।

  • आम आदमी पार्टी के भगवंत मान संगरूर में 1,400 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  •   स्मृति ईरानी अमेठी में 5,700 वोटों से आगे।
  • गोरखपुर से बीजेपी के रवि किशन आगे
  • वायनाड में, राहुल गांधी 10 हजार वोटों से आगे
  • वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी आगे।
  • पश्चिम बंगाल में टीएमसी 13 सीटों पर आगे, बीजेपी -12।
  • शशि थरूर तिरुवनंतपुरम में आगे।
  • भोपाल से बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा आगे।
  •  गांधीनगर में अमित शाह 25,000 वोटों से आगे।
  • अमेठी में कांग्रेस का देख रहा है बुरा हाल। राहुल गांधी पिछड़े, बीजेपी की स्मृति इरानी 2000 वोटों से बढ़ रही हैं आगे।
  • पूर्वी दिल्ली में बीजेपी के गौतम गंभीर आगे, आप के आतिशी पीछे
  • गुरदासपुर से बीजेपी के सनी देओल आगे।

  • शुरुआती रुझानों में बीजेपी 150 के पार।
  • राजस्थान के जोधपुर में सीएम अशोक गहलोत का बेटे पीछे।
  • महाराष्ट्र में 30 सीटों पर बीजेपी आगे, कांग्रेस-2
  • कर्नाटक राज्य में बीजेपी के अनंत कुमार हेगड़े निकले आगे।
  • अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछड़े।
  • शुरुआती रुझानों में एनडीए ने को मिली जबरदस्त बढ़त, 111 सीटों पर चल रही है आगे।
  • इसके साथ ही राजस्थान में एनडीए 8 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।
  • पंजाब में कांग्रेस 6 और आम आदमी पार्टी 1 सीट पर आगे
  • उत्तर प्रदेश में बीजेपी और महागठबंधन के बीच भयंकर मुकाबला।
  • महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी के हाथ लगी बढ़त।
  • मध्य प्रदेश में बीजेपी 6 सीटों पर आगे, कांग्रेस 2 पर आगे
  • शुरुआती रुझानों में एनडीए को जबरदस्त बढ़त, आंकड़ा 50 पार।
  • लोकसभा चुनाव की वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में एनडीए  30, UPA 6, अन्य 2 सीटों पर आगे।
दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।