Maha Shivratri 2020 Date: आज मनाई जा रही है महाशिवरात्रि, जानें शिव पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

Maha Shivratri 2020 Kab Hai, Maha Shivratri 2020 Date: हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि को बहुत बड़ा पूजा माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। शिवरात्रि का पूरा दिन व्रत किया जाता है, शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है।

Maha Shivratri 2020 Date: हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि को बहुत बड़ा पूजा माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। शिवरात्रि का पूरा दिन व्रत किया जाता है, शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता हैं कि जो भी इस दिन शिव की पूजा अर्चना करता हैं उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आज महाशिवरात्रि बड़ी धूम-धाम को मनाई जा रही हैं। आईये जानते है महाशिवरात्रि का महत्व और शिव पूजा करने का सही समय-

महाशिवरात्रि 2020 समय और शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि आज यानी शुक्रवार, 21 फरवरी 2020 को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा शुभ काल के दौरान करनी चाहिए तभी इसका फल मिलता है। बता दें, महाशिवरात्रि पर रात्रि में चार बार शिव पूजन की परंपरा है।

महाशिवरात्रि पूजा विधि

इस दिन भगवान शिव की पूजा करते वक्त बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं दूर होंगऔर मन की मुराद पूरी होगी। पूजा करते वक़्त ओम नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।

महाशिवरात्रि का महत्व

ईशान संहिता के अनुसार ‘फाल्गुनकृष्णचर्तुदश्याम् आदि देवो महानिशि। शिवलिंगतयोद्भुत: कोटिसूर्यसमप्रभ:। तत्कालव्यापिनी ग्राह्या शिवरात्रिव्रते तिथि:।’ अर्थात् फाल्गुन चतुर्दशी की मध्यरात्रि में आदिदेव भगवान शिव लिंगरूप में अमिट प्रभा के साथ उद्भूत हुए। इस रात को कालरात्रि और सिद्धि की रात भी कहते हैं। यही कारण है कि महाशिवरात्रि के पर्व को शिव साधक बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं और पूजा और कीर्तन करते हैं।

Maha Shivratri 2020: इन 12 ज्योतिर्लिंगों में है भगवान शंकर का वास, जानें इनका महत्व

महाशविरात्रि वाले दिन करें महामृत्युंजय मंत्र का जप

ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ । महामृत्युंजय मंत्र का जप आपको हर मुश्किल से दूर रखता है।

Maha Shivratri 2020

महाशविरात्रि वाले दिन अलग-अलग रुद्राभिषेक के महत्व

1. गाय के दुध से यदि आप रुद्राभिषेक करते है तो इससे मन की हर कामना पूरी हो जाती है।

2. जिन लोगों को अपने स्वास्थ से संबंधित परेशानी है और यदि वो कुश को पीसकर गंगा जल के साथ मिलकर भगवान शिव पर चढ़ाते हैं तो इसस आपको रोग से मुक्ति मिल जाती है।

3. देसी घी से करेंगे अभिषेक तो होगी आपको धन की प्राप्ति।

4. गन्ने के रस से करेंगे भगवान शिव का अभिषेक तो हर काम में आ रही परेशानी होगी दूर।

5. शहद से करेंगे रुद्राभिषेक तो जीवन के हर दुख खत्म हो जाएंगे।

Maha Shivratri 2020: महाशिवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें, जानें कब है महाशिवरात्रि

देखें हिंदीरश की ताज़ा वीडियो