महाराष्ट्र में बन सकती है त्रिशंकु सरकार, शिवसेना नहीं दे रही बीजेपी को साथ, पार्टियों ने पेश नहीं किया दावा

महाराष्ट्र (Maharashtra Election Result 2019)  में सबसे ज्यादा सीट जीतने के बाद भी बीजेपी बहुमत से दूर है। पिछली सरकार में बीजेपी की सहयोगी रही शिवसेना 50-50 के आंकड़े पर अड़ी हुई है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी सहमत नहीं है।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर राजनीति तेज। (फोटोः ट्विटर)

दिवाली 2019 से एक दिन पहले महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election Result)  के परिणाम घोषित हुए। दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला। हरियाणा में बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी से मिलकर सरकार बना ली है। यहां बीजेपी को 40 और जेजेपी को 10 सीटें मिली। लेकिन 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सीटें होने के बाद भी बीजेपी सरकार नहीं बना पाई है। महाराष्ट्र में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को 54 और कांग्रेस 44 सीटें मिली हैं।

महाराष्ट्र (Maharashtra Election Result 2019)  में सबसे ज्यादा सीट जीतने के बाद भी बीजेपी बहुमत से दूर है। पिछली सरकार में बीजेपी की सहयोगी रही शिवसेना 50-50 के आंकड़े पर अड़ी हुई है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी सहमत नहीं है। हालांकि दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है। अभी तक किसी भी पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। कल यानी 9 नवंबर को पिछली विधानसभा के कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इस बीच महाराष्ट्र के महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोणि ने राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किये जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

त्रिशंकु बन सकती है सरकार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहले ही कह चुके हैं कि देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। सरकार उनके नेतृत्व में बननी चाहिए। गडकरी ने खुद के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों को खारिज कर दिया। वहीं शिवसेना सरकार बनाने को लेकर अन्य दलों से भी बात कर रहे हैं। कहा जा रहा है राज्य में त्रिशंकु सरकार बन सकती है। अगर त्रिशंकु सरकार बनती है, तो उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और शरद पवार महाराष्ट्र में अहम पदों पर आसीन हो सकते हैं।

Assembly Elections Result 2019: रुझानों के बाद एक्टिव हुए सोनिया गांधी-अमित शाह, सरकार बनाने को गुणा-भाग शुरू

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।