Maharashtra: 25 टेक ऑफ और 25 लैंडिंग के लिए तैयार हैं महाराष्ट्र सरकार: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक

केंद्र ने 25 मई से घरेलु उड़ानों भरने की योजना बना ली हो लेकिन महाराष्ट्र सरकार अभी इसपर फैसला नहीं कर पाई है। पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है।

लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र सरकार अभी राज्य में घरेलु उड़ानों भरने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन अभी मिली खबर के मुताबिक राज्य में 25 टेक ऑफ और 25 लैंडिंग करने के लिए सहमत हुई है। पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार का कहना हैं कि अहम शहर मुंबई और पुणे अभी रेड जोन है इसलिए इन शहरों में लोगों और ट्रफिकों पर आवाजाही पर पूरी तरह से पाबन्दी है।

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, “महाराष्ट्र सरकार मुंबई से घरेलू उड़ानों के लिए हर रोज 25 टेक ऑफ और 25 लैंडिंग की अनुमति देने पर सहमत हुई है। यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में विवरण और दिशानिर्देश जारी करेगी।

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के एक अधिकारी ने बताया है कि महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन आदेशों पर कुछ ख़ास तरह की उड़ानों को अनुमति दी है। उन्होंने आगे कहा ‘हमने 19 मई को जारी किए गए इस आदेश में अब तक संशोधन नहीं किया है।’

आपको बता दें, नागर विमान मंत्री हरदीप पुरी ने फेसबुक लाइव में कहा कि भारत अगस्त से पहले ही अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को चालू करने का प्रयास करेगा। लेकिन महाराष्ट्र में बढ़ती कोरोना संक्रमित की संख्या को देख राज्य सरकार अभी अनुमति देने पर सोच विचार कर रही है।

पढ़ें: AAI ने जारी किए नए गाइडलाइन, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आरोग्य सेतु अनिवार्य

नगर निगम ग्रेटर मुंबई के मुताबिक, मुंबई में 1566 नए कोरोना मामले और 40 मौतें दर्ज की गई हैं, मुंबई में मामलों की कुल संख्या 28,634 हो गई है। महाराष्ट्र में 2608 नए कोरोना मामले सामने आए हैं, 60 मौतें भी हुई हैं और 821 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल मामले अब 47190 हो गए हैं, जिनमें 1577 मौतें और 13404 डिस्चार्ज शामिल हैं।

पढ़ें:  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर हुआ दर्ज, PM केअर्स फंड की गलत जानकारी फैलने का आरोप

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में राज्य के 87 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़कर 1,758 हो गई है, इनमें से 18 की कोरोना वायरस से मौत हुई है और 673 ठीक हो चुके हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: