Mahatma Gandhi Birth Anniversary: हे राम सहित इन फिल्मों में दिखाई दिए महात्मा गांधी, इस मूवी को मिला ऑस्कर

इस 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi Birth Anniversary) की 150वीं जयंती है। महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता में अहम योगदान दिया है। उन्होंने पूरे विश्व को शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाया है। यहां हम आपको उन 10 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें महात्मा गांधी को जीवंत किया गया-

महात्मा गांधी के किरदार में एक्टर बेन किग्सले। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें पूरी दुनिया महात्मा गांधी के नाम से जानती है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वी जयंती (Mahatma Gandhi Birth Anniversary) है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ। महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता में अहम योगदान दिया है। उन्होंने पूरे विश्व को शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाया है। महात्मा गांधी का निधन 30 जनवरी 1948 को हुआ। लेकिन वह अब भी हम लोगों के बीच जीवंत है। अपने विचारों और कामों और फिल्मों के माध्यम से। उन पर कई फिल्में बन चुकी है। यहां हम आपको उन 10 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें महात्मा गांधी को जीवंत किया गया-

गांधी
साल 1982 में आई फिल्म गांधी में ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबरो ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया। इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड भी मिला।

हे राम
साल 2000 में आई फिल्म हे राम भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित थी। इसमें कमल हासन (Kamal Hassan) लीड रोल में थे। नसीरुद्दीन शाह ने इसमें गांधी का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने रिचर्ड एटनबरो की गांधी के लिए भी ऑडिशन दिया था।

नाइन आउर्ज़ टू रामा
साल 1963 में डायरेक्टर मार्क रॉब्सन इंग्लिश फिल्म थी जो कि महात्मा गांधी हत्या (Mahatma Gandhi Murder) से पहले नाथूराम गोडसे के नौ घंटे के बारे में है। नाथू राम गोडसे का किरदार जर्मन एक्टर होर्स्ट बुछोज ने निभाया है।

सरदार
डायरेक्टर केतन मेहता कि फिल्म सरदार वल्लभ भाई पटेल साल 1993 में रिलीज हुई। इसमें अनु कपूर ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया। इसमें सरदार पटेल का किरदार परेश रावल ने निभाया।

द मेकिंग ऑफ द महात्मा
साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म द मेकिंग ऑफ महात्मा में रजीत कपुर ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया। इस फिल्म को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया। रजीत शर्मा ने टीवी के पॉपुलर सीरियल डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी का किरदार निभाया है।

डा. बाबासाहेब अम्बेडकर
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म डा. बाबासाहेब अम्बेडकर के सेंटर में महात्मा गांधी नहीं थे, लेकिन इसमें महात्मा गांधी की अहम भूमिका दिखाई गई। फिल्म में भीमराव अंबेडकर की बायोपिक थी।

गांधी माई फादर
अक्षय खन्ना स्टारर गांधी माई फादर साल 2007 में रिलीज हुई। इसमें महात्मा गांधी का किरदार दर्शन जरिवाला ने निभाया। फिल्म को फिरोज अब्बास खान ने डायरेक्ट किया। फिल्म को नेशनल अवार्ड मिला।

लगे रहो मुन्ना बाई
संजय दत्त  (Sanjay Dutt Film) और विद्या बालन स्टारर फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई साल 2006 में रिलीज हुई। फिल्म में दिलीप प्रभावलकर ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया। फिल्म को राज कुमार हिरानी डायरेक्ट किया। फिल्म को नेशनल अवार्ड मिला।

द लीजेंड ऑफ भगल सिंह
अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर द लीजेंड ऑफ भगत सिंह साल 2002 में रिलीज हुई। इसमें सुरेंद्र राजन ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया। आपको जानकार हैरानी होगी सुरेंद्र राजन ने बॉलीवुड की तीन फिल्मों में महात्मा गांधी का किरदार निभाया है।

महात्मा
साल 2009 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म महात्मा में सुपरस्टार श्रीकांत ने महात्मा गांधी के किरदार में दिखाई दिए। फिल्म गांधी के विचारों पर आधारित थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।