MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी की जीवा से है खास बॉन्डिंग, हर मैच में डैडी को चीयर करती नजर आती हैं बेटी

भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का 7 जुलाई को जन्मदिन है। कैसी है एमएस धोनी (MS Dhoni) की अपनी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) के साथ बॉन्डिंग, देखिए यह वीडियोज़।

एमएस धोनी-साक्षी धोनी की बेटी जीवा का जन्म 6 फरवरी, 2015 को हुआ था। (फोटो- इंस्टाग्राम)

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। आज भी खेल के मैदान पर ‘माही’ की रणनीतियां टीम को जीत दिलाने में कारगर साबित होती हैं। 7 जुलाई को एमएस धोनी (MS Dhoni) का जन्मदिन है। उनके बर्थडे से पहले हम आपको बताते हैं कि पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी है।

एमएम धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने 6 फरवरी, 2015 को गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। धोनी दंपति ने बेटी का नाम जीवा रखा। जन्म के बाद से ही कई वीडियोज़ में माही बेटी का खास ख्याल रखते नजर आए। जैसे-जैसे जीवा बड़ी होती गई, वैसे-वैसे वह डैडी के हर मैच में उन्हें चीयर करती नजर आने लगीं। हंसमुख स्वभाव के धोनी बेटी के साथ हमेशा मस्ती करते नजर आते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी इस मामले में बिल्कुल उनके उलट हैं। साक्षी इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने दोस्तों और परिवार की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। माही के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो इसपर उनके पत्नी से ज्यादा वीडियो बेटी जीवा के साथ हैं। इंडियन टीम के क्रिकेटर भी अक्सर जीवा के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई, 2010 को अपनी क्लासमेट रही दोस्त साक्षी रावत से देहरादून में शादी की थी। धोनी ने बेहद सादगी से शादी की थी। उनकी शादी में परिवार और दोस्तों को ही न्योता दिया गया था। अभिनेता जॉन अब्राहम उनकी शादी में शरीक हुए थे। बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि शादी के समय साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं। नीचे देखिए, एमएस धोनी और जीवा धोनी के यह प्यारे वीडियो…

धोनी के नाम दर्ज है इंडियन क्रिकेट टीम का दिलचस्प रिकॉर्ड, फिर भी इसलिए छोड़ी कप्तानी

कैसे टीम इंडिया ने सेलिब्रेट किया महेंद्र सिंह धोनी का बर्थडे, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।