अगर आप भी हैं क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बडे़ फैन, तो यहां मिलेगा मुफ्त में खाना और बंगाली मिठाइयां

अगर आप भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं, तो आपको पश्चिम बंगाल के अलिपुरदुआर के एक होटल में मुफ्त में खाना मिलेगा। इस होटल का नाम 'एमएस धोनी होटल' है।

भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। (फोटोः ट्विटर)

अगर आप भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बहुत बड़े फैन हैं, तो आपको पश्चिम बंगाल के अलिपुरदुआर के एक होटल में मुफ्त में खाना मिलेगा। इस होटल का नाम ‘एमएस धोनी होटल’ है। इस होटल के मालिक का नाम शंभू बोस है। शंभू बोस महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन है। इस होटल में पूरे दिन सिर्फ बंगाली खाना मिलता है।

हालांकि ये होटल (MS Dhoni Hotel) साइज में थोड़ा छोटा है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी के पोस्टर चारों तरफ लगे हैं और हर खाना वाला इस होटल को जानता है। होटल के 32 साल वर्षीय मालिक शंभू बोस ने कहा कि इस दुर्गा पूजा को इस होटल को दो साल पूरे हो जाएंगे। हर कोई इस जगह के बारे में जानता है और यहां खाने आता है। किसी से भी धोनी होटल के बारे में पूछेंगे, तो आप किसी रास्ते पर भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

शंभू बोस ने एमएस धोनी की तारीफ करते हुए कहा-

उनके जैसा कोई नहीं है। मैं बचपन से उन्हें पसंद करता हूं। वे जिस तरह के हैं और जिस तरह से क्रिकेट खेलते हैं, उस तरह से वे एक लेजेंड लगते हैं। वह मेरे लिए प्रेरणा है। मैं जानता हूं मेरा सपना कभी सच नहीं होगा, लेकिन किसी दिन उनसे जरूर मिलूंगा, मैं उनसे रिक्वेस्ट करुंगा की वह मेरे होटेल पर आएं। मुझे पता है कि उन्हें मच्छी चावल पसंद हैं।

महेंद्र सिंह धोनी रच सकत हैं इतिहास

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी खेल के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेसडर हैं और भारत के सबसे बड़े क्रिकेट हैं। उनकी गाइडेंस और नेतृत्व में भारत ने दो वर्ल्ड कप 2007 का टी20 और 2011 का वनडे इंटरनेशल वर्ल्ड कप जीता। अब 2019 में माना जा रहा है कि ये वर्ल्ड कप (Cricket World Cup 2019) भी भारत ही जीतेगा। अगर ऐसा होता है तो एम धोनी इतिहास रचेंगे।

धोनी के नाम दर्ज है इंडियन क्रिकेट टीम का दिलचस्प रिकॉर्ड, फिर भी इसलिए छोड़ी कप्तानी

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।