March Festival Calendar 2020: मार्च में हैं कई व्रत-त्योहार, होली 10 को तो चैत्र नवरात्रि इस दिन से होंगे शुरू

March Festivals and Vrat Calendar 2020: हिन्दू धर्म के अनुसार त्योहार की तिथि और समय की बात की जाए तो उसे पंचांग के अनुसार देखा जाता है। वहीं हर तिथि और समय का महत्व पंचांग में लिखा है।

March Festival Calendar 2020

March Festival Calendar 2020: हिन्दू धर्म के अनुसार त्योहार की तिथि और समय की बात की जाए तो उसे पंचांग के अनुसार देखा जाता है। वहीं हर तिथि और समय का महत्व पंचांग में लिखा है। जिसके अनुसार किसी भी त्योहार को मनाया जाता है। अगर अंग्रेजी कलैंडर की बात की जाए तो उसके अनुसार मार्च का महीना जब शुरू होता है तो उसमें ह‍िंदी कलैंडर के फागुन और चैत्र महीने की तारीख पड़ती हैं। हिंदीं पंचांग के अनुसार फागुन यानी मार्च में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। जिनमें सबसे प्रमुख है होली का त्योहार।

इस बार होली का त्योहार मार्च की 10 तारीख को है। हिंदी कैलेंडर के मुताबिक़ होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन सबको रंग लगाया जाता है। वैसे फाल्गुन कृष्ण अष्टमी से होलाष्टक की शुरुआत हो जाएगी। होलाष्टक आठ दिनों का होता है। मार्च 3, 2020 तारीख से होलाष्‍टक शुरू होंगे। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं। 9 तारीख को होलिका दहन होगा जो इस बार गजकेसरी योग में बन रहा है। इस योग को बेहद शुभ माना जाता है।

साप्ताहिक राशिफल 2 मार्च से 8 मार्च 2020: सिंह राशि वालों को धन संबंधी होगी समस्या, जानें बाकी राशियों का हाल

वहीं मार्च के महीने में 6 तारीख को आमले की एकादशी भी आती है। इस द‍िन आंवले के पेड़ की पूजा होती है। मान्‍यता है क‍ि आंवले के पेड़ को भगवान व‍िष्‍णु ने ही जन्‍म द‍िया था। वहीं इसी माह में सूर्य देव मीन राश‍ि में भी प्रवेश करेंगे। ये मीन संक्रांत‍ि कई राश‍ियों के ल‍िए बदलाव लेकर आती है। मार्च माह के अंत में चैत्र नवरात्रों की शुरुआत भी होगी।

March Vrat Festival Calendar 2020 / मार्च हिन्दू कलेंडर 2020 के पर्व

6 मार्च 2020: शुक्रवार- आंवले की एकादशी

9 मार्च 2020: सोमवार- फाल्गुन पूर्णिमा- छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा

10 मार्च 2020: मंगलवार- होली

13 मार्च 2020: शुक्रवार- रंग पंचमी

14 मार्च 2020: शनिवार- मीन संक्रांति

16 मार्च 2020: सोमवार- शीतला अष्टमी, बसोड़ा

19 मार्च 2020: गुरुवार- पापमोचनी एकादशी

25 मार्च 2020: बुधवार- चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, गुडी पडवा

27 मार्च 2020: शुक्रवार- गौरी पूजा, गणगौर

30 मार्च 2020: सोमवार-  यमुना छठ

मार्च मासिक राशिफल 2020: मेष, वृषभ, सिंह राशि के लिए मार्च महीना रहेगा शुभ, अन्य के लिए हो सकती है परेशानी

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.