Mauni Amavasya 2020: बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है मौनी अमावस्या, घाटों पर लगी भक्तों की भीड़

Mauni Amavasya 2020: हिंदू धर्म ग्रंथों में माघ के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। बताया जाता है कि इस दिन से ही द्वापर युग का आरम्भ हुआ था। इसी महीने में अमावस्या के दिन का भी विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर श्रद्धालु पुण्य प्राप्त करते हैं।

गंगा घाट पर भक्तों की भीड़

Mauni Amavasya 2020: हिंदू धर्म ग्रंथों में माघ के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। मौनी अमावस्या को लेकर कहा जाता है कि इस दिन से ही द्वापर युग का आरम्भ हुआ था। इसी महीने में अमावस्या के दिन का भी विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर श्रद्धालु पुण्य प्राप्त करते हैं। इस दिन के महत्व को लेकर कहा जाता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत बन जाता है। मौनी अमावस्या के विशेष पर्व पर गंगा घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

मौनी अमावस्या के दिन व्रती लोगों को मौन धारण करना होता है। इसी के चलते इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा गया है। इस वर्ष मौनी अमावस्या का यह पर्व 24 जनवरी यानी आज है।

मौनी अमावस्या 2020 का शुभ मुहूर्त (Mauni Amavasya Shubh Muhurat):

अमावस्या तिथि प्रारम्भ: 24 जनवरी 2020, सुबह 2 बजकर 17 मिनट

अमावस्या तिथि समाप्त: 25 जनवरी 2020, अगले दिन सुबह 3 बजकर 11 मिनट तक

मौनी अमावस्या का महत्व:

मौनी अमावस्या को शास्त्रों में बहुत ही विशेष माना गया है। इस दिन व्रती द्वारा दान-पुण्य का भी महत्व है। एक मान्यता के अनुसार इस दिन मनु ऋषि का जन्म भी बताया जाता है। जिसके चलते इस दिन को मौनी अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों में लिखा है माघ मास के महीने में स्नान करने से स्वर्ग प्राप्ति का मार्ग मिलता है। इस दिन सूर्यनारायण को अर्घ्य देने से गरीबी और दरिद्रता दूर होती है।

मौनी अमावस्या के दिन ये चीजें दान करनी चाहिए:

मौनी अमावस्या के दिन तेल, तिल, सूखी लकड़ी, काले कपड़े, कंबल, जूते, गरम वस्त्र दान करने का विशेष महत्व है। वहीं जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा नीच का है, उन्हें दूध, चावल, खीर, मिश्री, बताशा दान करने में विशेष फल की प्राप्ति होगी।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.