MenToo Movement: मैन टू मूवमेंट के लिए सोशल मीडिया पर लोग हुए एकजुट, उठी पुरुषों को अधिकार देने की मांग

दुनियाभर और सोशल मीडिया पर मीटू मूवमेंट (Me Too Movement) ट्रेंड होने के बाद अब मैनटू ट्रेंड (Men Too Movement) होने लगा। सोशल मीडिया पर पुरुषों के अधिकार और सम्मान के लिए मैन टू के तहत अपने विचार और राय रख रहे हैं।

मैन टू मूवमेंट के लिए ट्विटर पर उठी कानून और संगठन बनाने की मांग।

दुनियाभर और सोशल मीडिया पर मीटू मूवमेंट (Me Too Movement) ट्रेंड होने के बाद अब मैनटू ट्रेंड होने लगा। सोशल मीडिया पर पुरुषों के अधिकार और सम्मान के लिए मैनटू के तहत अपने विचार और राय रख रहे हैं। महिलाओं के बाद पुरुष भी एकजुट होकर अपना पक्ष रख रहे हैं। पुरुषों के इस रिएक्शन पर ट्विटर पर मैनटू ट्रेंड हो गया है। इसके बाद ट्विटर पर लोगों की विचारों की बाढ़ सी आ गई हैं। कई महिलाएं भी मैनटू के पक्ष लिख रही हैं। यहां आपको बता रहे हैं ट्विटर पर लोग मैनटू (Men Too Trend) को लेकर क्या कह रहे हैं।

एक ट्विटर यूजर वरिचा कश्यप ने लिखा,’महिलाओं द्वारा साजिश कर कई निर्दोष पुरुषों को फंसाना दुनिया का मुद्दा है। इसलिए लोगों को जागरुक करने के लिए मैनटू मूवमेंट (Mentoo Movement) को सपोर्ट और ऑर्गेनाइज करनी की जरुरत है।’ वही मकरंद नाम के यूजर ने कहा कि कानून के गलत इस्तेमाल के जरिए निर्दोष पुरुषों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। यह अन्याय है। लालची और स्वार्थी महिलाएं फर्जी आरोप लगाकर एक निर्दोष शख्स को फंसा रही हैं और कई लोग इससे पीड़ित भी हैं। अब मैनटू मूवमेंट को सपोर्ट करने का वक्त आ गया है।

अब  महिलाओं से डील करने में डरते हैं पुरुष

राधे श्याम शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा कि अब मीटू मूवमेंट के बाद पब्लिक प्लेस और ऑफिस में महिलाओं के साथ डील करने में एक सज्जन शख्स डरने लगा है। इसका मुख्य कारण यह है कि एक कठोर कानून जो महिलाओं के पक्ष में जाता है। इसका बहुत ही गलत इस्तेमाल हो रहा है और फर्जी केस भी हो रहे हैं।

यहां पढ़िए ट्विटर पर लोगों ने मैनटू मूवमेंट पर क्या रिएक्शन दिए-

यहां देखिए मैन टू मूवमेंट को लेकर क्यो बोली ऋचा चड्ढा… 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।