मिशन शक्तिः भारत ने तीन मिनट में मार गिराया अंतरिक्ष में लाइव सेटेलाइट, विश्व का चौथा स्पेस पॉवर बना इंडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों को मिशन शक्ति के बारे में बताया और कहा कि भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के नाम पर दर्ज करा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए। (फोटोः ट्विटर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों को मिशन शक्ति के बारे में बताया और कहा कि भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के नाम पर दर्ज करा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम ‘स्पेस पॉवर’ के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिए लोगों से लाइव संवाद किया। उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ दो वजहों से हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। पहला भारत देश विश्व का चौथा देश बना है जिसने इस विशेष और आधुनिक क्षमता हासिल की है। दूसरा इसमें पूरी कोशिश भारत ने अपने दम पर की है। यह भारत को और मजबूत, सुरक्षित करने के साथ-साथ शांति और सोहार्द देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि ये लाइव सैटेलाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल ए-एसएटी द्वारा तीन मिनट में मार गिराया गया है। हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर लो अर्थ ओरबिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन शक्ति’ के माध्यम से अंतरिक्ष शक्ति के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और अपने नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना ही होगा। मैं मिशन शक्ति से जुड़े सभी अनुसंधानकर्ताओं और अन्य सहयोगियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिन्होंने इस असाधारण सफलता को प्राप्त करने में योगदान दिया है। हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का यह ‘मिशन शक्ति’ इन सपनों को सुरक्षित करने की ओर एक अहम कदम है। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में जो काम किया है, उसका मूल उद्देश्य भारत की सुरक्षा, भारत का आर्थिक विकास और भारत की तकनीकी प्रगति है।

यहां देखिए कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव को लेकर क्या कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।