एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड पर लगाया रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर रिलेशनशिप बनाने की कही बात

मुंबई की एक मॉडल और एक्ट्रेस (Model Turn Actress Rape Assault Case) ने हाल ही में अपने कथित बॉयफ्रेंड पर रेप केस दर्ज किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाने का आरोप है।

एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाया है(फोटो: ट्विटर)

मुंबई की एक मॉडल और एक्ट्रेस (Actress Rape Assault Case) ने हाल ही में अपने कथित बॉयफ्रेंड पर रेप केस दर्ज किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसका शोषण और रेप किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वो लड़के से एक शूट के दौरान 2017 में मिली थी। हालांकि, पीड़िता के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

इस बारे में पुलिस ने बताया कि आरोपी नोएडा (Rape Case Accused Boyfriend) का रहने वाला है, जो एक्ट्रेस से अक्सर मिलने के लिए मुंबई आया जाया करता था। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आरोपी ने उसे नहीं बताया था कि वो पहले से शादी-शुदा है और उसके साथ शादी का वादा करके फिजिकल रिलेशन बनाने को मजबूर करता था।

वहीं, अपनी शिकायत में एक्ट्रेस ने आगे बताया है कि आरोपी उसे उसके दोस्तों से दूर रहने की बात कहता था। साथ ही, वो उसे किसी भी मेल एक्टर या मॉडल के साथ काम करने से मना करता था। जब उसने ऐसा नहीं किया, तो वो उससे गाली-गलौज और मारपीट करता था। इस बारे में आगे बात करते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2), 323, 504 and 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी मुंबई में नहीं है और उसकी तलाश जारी है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसा मामला पहला नहीं है। इससे पहले कुछ वक्त पहले ही एक्टर आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) पर भी एक एक्ट्रेस ने करीब 10 साल पुराने मामले में आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि साल 2004 से 2009 के दौरान पंचोली ने उसका यौन शोषण किया था। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींची थीं और वह फोटो उसके परिवार को भेज दीं। अभिनेत्री का यह भी आरोप है कि पंचोली ने उसे ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने की भी कोशिश की थी।

आदित्य पंचोली ने कार मैकेनिक को पीटा और जान से मारने की धमकी दे डाली, केस दर्ज

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर महिला ने लगाया रेप और जबरन वसूली का आरोप, देखिए वीडियो…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।