ये हैं इंडिया की सबसे डरावनी जगहें, जहां होता है भूतों का बसेरा, यहां जाने का सोचकर भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

इंडिया में कई ऐसी जगहें (Most Haunted Places In India) हैं, जिन्हें भुतहा करार दिया गया है। इनसे जुड़ी कई कहानियां हैं, जिन्हें सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और यहां जाने से पहले आप कई बार सोचेंगे। जानिए कौन सी हैं वो जगहें।

इंडिया में कई जगहें हैं जिन्हें भुतहा करार दिया गया है(फोटो:ट्विटर)

चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो, भुतहा किस्से सुनकर हर किसी को थोड़ी देर के लिए ही सही डर तो लगता ही है। सीरियल में आपने कई ऐसी कहानियां देखी होगी और इनमें से कुछ सच्ची घटना पर आधारित होती हैं। लेकिन जनाब, क्या आप जानते हैं कि इंडिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो भुतहा (Most Haunted Places In India) कही जाती है और वहां से जुड़ी कई डरावनी कहानियां हैं।

इंडिया (Placaes In India Consider Haunted) की ये जगहें जिन्हें भुतहा करार दिया गया है। इनमें किले, कब्रिस्तान और ऐसे घर हैं जो सालों से खाली पड़े हैं इनके अलावा, होटल और बीच जैसी जगहें भी शामिल हैं। सालों बीत गए लेकिन इन जगहों की डरावनी कहानी आज भी उतनी ही खौफनाक (Haunted Places) लगती हैं। यहां जानिए इंडिया के 6 ऐसी जगहें, जिन्हें भुतहा करार दिया गया है।

1. भानगढ़ का किला – अलवर

इस किले से की खौफनाक कहानी काफी पॉपुलर है। आर्कीलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (Archaeological Society Of India) ने चेतावनी देते हुए यहां आने वाले टूरिस्ट को शाम के बाद आने से मना करते हैं। कहते हैं कि एक तांत्रिक के श्राप के बाद ये खूबसूरत किला खंडहर में तब्दील हो गया और ये भूतों का बसेरा बन गया।

2. ब्रिज राज भवन-कोटा

19वीं शताब्दी में बना ब्रिज राज भवन 1980 में एक धरोहर के रूप में बना दिया गया। ऐसा कहा जाता है कि यहां 1857 की क्रांति के वक्त भारतीय जासूस द्वारा मारे गए मेजर बर्टन का भूत घूमता है, लेकिन ये किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है। ये इस भवन के बालकनी में घूमता नजर आता है और अगर गार्ड सोता हुआ पाया गया तो उसे मेजर बर्टन की थप्पड़ खानी पड़ती है।

3. जैसलमेर का कुलधारा गांव

जैसलमेर के पास मौजूद ये गांव 19वीं शताब्दी से खाली है। 1291 में बना ये गांव अपने व्यापारिक और खेती से जुड़े हुनर के लिए जाना जाता था। 1825 की एक रात को कुलधारा और इससे सटे एक गांव से करीब 83 लोग अचानक गायब हो गए।

ऐसा कहा जाता है कि उस वक्त सलीम सिंह नाम के एक बड़े व्यक्ति ने गांव की एक खूबसूरत लड़की से शादी करने का प्रस्ताव रखा था। उसने लोगों को डराया कि अगर उसकी उससे शादी नहीं होगी, तो गांववालों को उसके सारे कर्ज चुकाने पड़ेंगे। इस डर से 83 लोग गांव छोड़कर चले गए और श्राप दिया कि इस गांव में कभी कोई नहीं बस पाएगा।

4. ताज होटल, मुंबई

कहा जाता है कि इसके आर्टिटेक्ट ने होटल की 5वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका डिजाइन उसके पसंद के हिसाब से नहीं बनी थी। तबसे उसकी आत्मा यहां भटकती है और कई बार इसके कोरिडोर में देखी गई है।

5. मेरठ का जीपी ब्लॉक

इंडिया के सबसे डरावने जगह में से इसे एक माना जाता है। यहां लोगों ने कई बार लाल कपड़े में लड़कियों और आदमियों को शराब पीते देखा है। लेकिन किसी को मालूम नहीं चल पाया कि ये लोग कौन हैं और कहां से आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कोई मजबूत दिल वाले इंसान को देखकर ये गायब हो जाते हैं।

6. सूरत का दमस बीच

कहा जाता है कि इस बीच पर कई लोगों को दफनाया गया है। इस बीच पर जब कोई शख्स अकेला होता है, तो उसे लोगों की बातें करने की आवाजें आती हैं। वहीं, ऐसा भी कहा जाता है कि रात के वक्त जो इस बीच पर जाता है वो लौटकर नहीं आता है।

ये हैं दुनिया की 8 सबसे खौफनाक जगह, कहीं सफेद साड़ी में दिखती है औरत, तो कहीं से आती रहती है रोने की आवाज…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।