Mumbai Rain: मुंबई की बारिश को लेकर सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की हुई बरसात, अमिताभ बच्चन ने भी लिया इसका मजा

मुंबई की बारिश (Mumbai Rain) को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स (Memes On Mumbai Rain) नजर आ रहे हैं। इन फनी मीम को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी शेयर किया है। आप भी देखिए ये मजेदार मीम्स।

मुंबई में हो रही बारिश पर सोशल मीडिया पर कई फनी मीम्स नजर आ रहे हैं(फोटो:ट्विटर)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई भारी बारिश (Mumbai Rain) की वजह से काफी परेशानी का सामना कर रही है। बारिश की वजह से दर्जनों ट्रेनें और फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। मुंबई की सड़कें गायब होकर समंदर में तब्दील हो चुकी हैं। जहां इस शहर में बारिश की बौछार हो रही है वहीं, इसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स (Memes On Mumbai Rain) की बरसात हो रही है। यूजर्स इसे लेकर कई मीम्स बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग मीम्स के जरिए बीएमसी को लताड़ रहे हैं, तो वहीं कुछ इसके फनी मीम्स से बारिश के मजे लेते नजर आए। इन फनी मीम्स से बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी अछूते नहीं रहे। दरअसल अमिताभ की फिल्म ‘द ग्रेट गैम्बलर’ के एक गाने की सीन का इस्तेमाल बतौर मीम के तौर पर किया गया है। इसमें वह जीनत अमान के साथ नाव की सैर कर रहे हैं। मीम में इस तस्वीर के ऊपर लिखा है, ‘भइया, गोरेगांव लेना जलसा होते हुए।’

देखिए अमिताभ बच्चन का ये मीम…

इस मीम को अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। इसके अलावा भी ट्विटर पर इससे जुड़े ऐसे और कई मजेदार मीम देखने मिल रहे हैं। कोई बारिश और गूगल मैप को जोड़कर मीम बनाते दिखा, तो कोई इसे अलग-अलग फिल्मों के सीन का इस्तेमाल करते हुए इस पर फनी मीम पोस्ट करता नजर आया। इन्हें देखकर यकीनन आपको भी हंसी आ जाएगी। आप भी देखिए कुछ ऐसे ही मजेदार मीम्स।

यूजर नितिन  पुजारी का ट्वीट…

ट्विटर हैंडल भड़का हुआ इंडियन का ट्वीट…

ट्विटर हैंडल बाबूभईया का ट्वीट…

ट्विटेरिया हैंडल का ट्वीट…

अतुल खत्री का ट्वीट…

बाबूभईया ट्विटर हैंडल का एक और ट्वीट…

यूजर आलम शेख का ट्वीट…

जानिए  मुंबई में बारिश की वजह से कौन-सी एक्ट्रेस सोमवार से एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।