Navratri 2019 Date: इस दिन से शुरू है नवरात्रि, जानिए क्या है कशल स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Navratri 2019 Shubh Muhurat : इस साल नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू है। नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा का महापर्व मनाया जाएगा। जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

29 सितंबर 2019 से नवरात्रि शुरू है (फोटो:ट्विटर)

10 दिनों तक चलने वाले त्योहार नवरात्रि 2019 (Navratri 2019 date) का हिंदू धर्म में काफी महत्व है और हर साल इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ देश के कोने-कोने में मनाया जाता है। इस पर्व में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होती है। इस दौरान कई लोग 9 दिनों तक उपवास भी रखते हैं। कुछ लोग कलश स्थापना करके मां दुर्गा की अराध्ना करते हैं।

नवरात्रि (Navratri 2019) में नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन ही कलश स्थापना की जाती है। वहीं, दसवें दिन कन्या पूजन के बाद उपवास खोला जाता है। आईए जानते हैं इस साल कबसे शुरू होगी नवरात्रि और क्या है पूजा-विधि।

इस दिन से शुरू होगी नवरात्रि (Navratri 2019 Date)

इस साल नवरात्रि 29 सितंबर 2019 से शुरू होगी यानी जिस दिन कलश स्थापना की जाएगी और 7 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। 8 अक्टूबर को नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा का महापर्व मनाया जाएगा। दसवें दिन मां दुर्गा की विदाई और मूर्ति विसर्जन होगा।

कलश स्थापना (Navratri Kalash Sthapana) का शुभ मुहूर्त

इस बार नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 16 मिनट से लेकर 7 बजकर 40 मिनट तक है। इसके अलावा, आप दिन में भी कलश स्थापन कर सकते हैं। इसके लिए शुभ मुहूर्त दिन के 11 बजकर 48 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक है। आपको बता दें कि अश्विन प्रतिपदा तिथि 28 सितंबर को रात 11 बजकर 56 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन रात 8 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

जानिए नवरात्रि  2019 की पूजा विधि (Navratri Puja Vidhi)

कलश स्थापना के लिए तड़के सुबह उठकर नहाकर साफ सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें। कलश स्थापना के दौरान मिट्टी का थोड़ी ऊंची बेदी बनाकर जौ को बौ दें। अब इसी वेदी पर कलश की स्थापना करें। कलश में गंगा जल रखें के ऊपर कुल देवी की प्रतिमा या फिर लाल कपड़े में लिपटे नारियल को रखें और पूजन करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कलश की जगह पर नौ दिन तक अखंड दीप जलता रहे।

क्यों मनाई जाता है नवरात्रि 

ऐसी मान्यता है कि इस शारदीय नवरात्रि की शुरुआत भगवान राम ने की थी। दरअसल, भगवान राम ने लगातार 9 दिनों तक शक्त‍ि की पूजा की थी और तब जाकर उन्होंने लंका पर जीत हासिल की थी। यही वजह है कि शारदीय नवरात्रों में नौ दिनों तक दुर्गा मां की पूजा के बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। इसके अलावा, इससे जुड़ी एक और धार्मिक कथा है कि मां दुर्गा और महिषासुर राक्षस का नौ दिनों तक महासंग्राम चला था। दसवें दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया और तबसे इस त्योहार का शुभारंभ हुआ।

नवरात्रि में सिंगर अक्षरा स‍िंह ने गाया ये भोजपुरी गाना, यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा…

यहां देखिए अशोक मिश्रा का नवरात्रि 2019 स्पेशल सॉन्ग…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

View Comments (1)