Navratri 2019: नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, वरना नराज हो जाएंगी मां दुर्गा, हो सकती है भारी मुसीबत

शारदीय नवरात्रि (Navratri 2019) 29 सितंबर यानी रविवार से शुरू हो चुका हैं। नवरात्र में मां दुर्गा (Durga) नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के नौ दिन तक व्रत रखने को लेकर कुछ नियम व धार्मिक मान्यताएं भी हैं जिनका पालन नहीं किया तो इसका दुष्प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता हैं।

हिंदीरश की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं (फोटो-सोशल मीडिया)

मां दुर्गा की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि (Navratri 2019) 29 सितंबर यानी रविवार से शुरू हो चुका हैं। नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को पूजा जाता हैं। इन नौ दिनों में माता के भक्त देवी दुर्गा को प्रसन्न करने की पूरी कोशिश करते हैं वहीं देवी भी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां के दर्शन और पूजा से विशेष फल मिलता है। इन नौ दिनों में देवी मां के दर्शन करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं अगर इन नियमों का पालन न ठीक से न किया जाए तो मां दुर्गा का व्रत पूरी तरह से निष्फल हो जाता हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इस नवरात्री आपको किन चीजों से बचना चाहिए।

नवरात्रि का व्रत रखने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान-

1. अगर आपने अपने घर में नवरात्रि में कलश स्थापना की है तो नवरात्री के 9 दिनों तक घर को कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। इन 9 दिनों में घर पर किसी न किसी का होना जरुरी है।

2. नवरात्रि के दिनों में कलह से बचना चाहिए। क्योंकि घर में अशांति का माहौल मां दुर्गा को दुख पहुंचता हैं। ऐसे में कोशिश करें कि किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहें। ऐसे में इन 9 दिनों में किसी भी तरह के विवाद में नहीं फंसना चाहिए।

3. नवरात्रि के दिनों में सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। नवरात्रि के दौरान आप प्याज लहसुन और मांस मदिरा का सेवन करने से बचे।

4. नवरात्रि में देवी मां दुर्गा की पुरानी या खंडित मूर्ति का प्रयोग पूजा में बिल्कुल भी न करें। वहीं मां दुर्गा की पूजा करते समय अगरबत्ती की जगह धूप जलाएं।

5. अगर आप नवरात्रि में व्रत रख रहे हैं तो दिन में बिल्कुल नहीं सोएं। इस दौरान दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तसती का पाठ करें।

6. व्रत रहने वाले व्यक्ति को नौ दिनों में नाखून, बाल और दाढ़ी नहीं काटनी चाहिए।

7. मां दूर्गा की पूजा के बाद आरती जरूर करें। 

8. नवरात्रि के दिनों में सहवास करने से बचें। इन दिनो में महिलाओं और पुरुष दोनो को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। मां की पूजा अर्चना साफ मन से करने से ही मां प्रसन्न  होती है इसलिए इन दिनों शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।

ये भी पढ़ें: Navratri 2019: नवरात्रि के नौ दिनों में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, नहीं तो असफल हो जाएगा मां दुर्गा का व्रत

पूरे नवरात्रि करें माता का ये पाठ, घर में होगा धन लाभ, बरसेंगी मां दुर्गा की कृपा…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।