भोली सी सूरत,​ आंखों में मस्ती, दूर खड़ी ​शरमाए…जब नाइजीरियाई लड़कों ने गाया ये गाना, लोग बोल उठे- ​आए-हाए

अपने अक्सर कई ऐसे लोग देखें होंगे जो फेमस फिल्म के हिट गाने अलग-अलग तरीके से गाते हैं, लेकिन यकीनन इस नाइजीरियाई लड़कों के ग्रुप ने जिस तरह से शाहरुख खान की फिल्म का गाना गया है वो अपने नहीं सुना होगा।

नाइजीरियाई ने गाया शाहरुख खान का गाना (ट्विटर)

क्या आपको फिल्म दिल तो पागल है का सबसे फेमस गाना भोली सी सुरत याद है जो सिंगर उदित नारायण ने गाया था? जी हां वहीं सॉन्ग जिसमें एक्टर शाहरुख खान बेहद ही क्यूट अंदाज में बालालय्का बजाते हुए नजर आते हैं और करिश्मा कपूर डांस करती हुई। तभी गाने के बीच में खूबसूरत माधुरी दीक्षित नजर आती हैं।  हाल ही में नाइजीरियाई लड़कों के एक ग्रुप ने इसी गाने से जुड़ा एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस गाने को बहुत ही खूबसूरती के साथ गाया है। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो जिसे ट्विटर यूजर्स ने शेयर किया है उसका नाम अली गुल खान है। शेयर किए गए वीडियो के साथ उसने  कैप्शन में लिखा है ‘मैं आपको बता रहा हूं कि ये नाइजीरियाई वास्तव में देसी लोगों के मुकाबले ज्यादा बॉलीवुड देखते हैं। लड़के फिर से दूसरे कवर के साथ वापस आ गए हैं।’ अब भी इस वायरल वीडियो को यहां देख सकते हैं। हालाँकि, पाँच में से सिर्फ एक ही लड़का वीडियो में गाना गाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, बाकि के लड़के वीडियो में ठुमके लगाकर अपने दोस्त का साथ देने का काम बखूबी कर रहे हैं।

यहां देखिए कैसे नाइजीरियाई लड़कों ने गाया गाना…

ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ये लोग बहुत सारे भारतीयों से बेहतर बॉलीवुड गाना गा रहे हैं। सोशल मीडिया  पर नाइजीरियाई का गाया ये सॉन्ग कितना फेमस हो रहा है वो लोगों की प्रतिक्रियों को देखकर साफ पता लग सकता है। ऐसा लगता है कि नाइजीरियाई लड़कों को शाहरुख खान इतना पसंद है कि वह पहले  भी शाहरुख खान की फिल्म से एक गाना गा चुके हैं। फिल्म कल हो न हो का टाइटल सॉन्ग नाइजीरियाई लड़कों ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में गया था। गाना गाने के बाद ये लड़के काफी फेम्स हो गए थे।

यहां देखिए नाइजीरियाई लड़कों के ग्रुप परफॉर्मेंस…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।