Nirbhaya case: तापसी पन्नू ने निर्भया के दोषियों को फांसी पर जताई ख़ुशी, कहा- अब एक माँ…

निर्भया के दोषियों को मिली सजा के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने ट्वीट कर लिखा है आखिरकार न्याय मिल गया है।

तापसी पन्नू और निर्भया की माँ आशा देवी

Nirbhaya Rape Case: 7 साल, 3 महीने और 3 दिन बाद देश की बेटी को न्याय मिल गया। निर्भया के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल के फांसी घर में शुक्रवार सुबह ठीक 5.30 बजे फांसी दी गई। इन चारों को दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया। दोषियों को मिली इस सजा पर देश में ख़ुशी का माहौल है। आम नागरिक से बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर ख़ुशी व्यक्त कर रहे हैं।

निर्भया के दोषियों को मिली सजा के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ट्वीट कर लिखा है आखिरकार न्याय मिल गया है। मुझे उम्मीद है कि अब माता-पिता इतने वर्षों बाद आज रात थोड़ा बेहतर से सो सकते हैं। यह उनके लिए एक लंबी लड़ाई है।  बता दें दोषियों को सजा मिलने के बाद तिहाड़ जेल के बाहर लोगों में ख़ुशी का माहौल है।

Nirbhaya Rape Case: 7 साल 3 महीने बाद मिला देश की बेटी को न्याय, दोषियों को एक साथ दी गई फांसी

साल 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप कांड (Nirbhaya Rape Case)में आज करीब सवा सात साल के बाद इंसाफ हुआ है। इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया था। इसके बाद देश की बेटी को न्याय दिलाने के लिए पूरे देश में आवाज उठी और तब तक शांत नहीं हुई जब तक इंसाफ नहीं मिल गया।

Nirbhaya Rape Case: चारों दोषियों का तिहाड़ जेल में ही किया जा सकता है अंतिम संस्कार

दोषियों को फांसी मिलने के बाद निर्भया की माँ ने भी राहत सांस ली। निर्भया की माँ ने इंसाफ के लिए जमकर संघर्ष किया और तब शांत नहीं बैठी जब तक न्याय नहीं मिला।

Nirbhaya Case: दोषियों पर फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा, कहा-8 साल पहले ही गोली मार देनी चाहिए थी

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.