आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में जमकर नाचीं नीता अंबानी, यहां देखिए उनके डांस का वीडियो

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी से पूरा अंबानी परिवार खुश है। इस खुशी खे मौके पर नीता अंबानी ने जमकर डांस किया। नीता अंबानी इस सॉन्ग में जो साड़ी पहनी हुई हैं, उस पर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का नाम भी लिखा है

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में डांस करते हुए नीता अंबानी। (फोटोः इंस्टाग्राम)

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बॉलीवुड की हस्तियों के साथ-साथ देश-विदेशों के मशहूर सख्शियत शामिल हुई। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी से पूरा अंबानी परिवार खुश है। इस खुशी खे मौके पर नीता अंबानी ने जमकर डांस किया। उन्होंने अपने बेटे की शादी में कई गानों पर डांस किया। सबसे उन्होंने ‘अलबेला साजन आयो रे’ पर पारंपरिक डांस किया। उनके डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो में वह ‘अच्युतम विश्वा दामोदरम’ पर क्लासिकल डांस कर रही हैं और बहुत ही खुश और सुंदर लग रही हैं।

नीता अंबानी इस सॉन्ग में जो साड़ी पहनी हुई हैं, उस पर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का नाम भी लिखा है, जो दिखाता है कि नीता अंबानी अपने बेटी की शादी कितना खुश है और वह उनसे कितना प्यार करती हैं। नीता अंबानी के साथ कई और महिलाए बैकग्राउंड में डांस कर रही हैं। सॉन्ग की कोरियाग्राफी बहुत ही सुंदर की गई है। पानी फव्वारे और लाइटिंग इफेक्ट्स उस पर चांद चार लगा रहे हैं।

यहां देखिए नीता अंबानी के डांस का वीडियो

बॉलीवुड स्टार्स ने किया डांस

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर बॉलीवुड के कई स्टार्स ने डांस भी किया। दोनों की शादी नो मार्च को हुई और तीन दिन तक चलने वाले इस समारोह में कई कार्यक्रम भी चल रहे हैं। दोनों की शादी मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई है। इससे पहले आकाश अंबानी का प्री-वेडिंग पार्टी भी स्विट्जरलैंड के सेंट मोर्टिज होटल में हुआ है।

शादी से पहले गरीब बच्चों को खिलाया खाना

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के बाद रविवार को रिसेप्शन हुआ। शादी से पहले संगीत और मेहंदी की रस्में शानदार रहीं। इन रस्मों के शुरू होने से पहले अंबानी परिवार ने लगभग दो हजार गरीब-अनाथ बच्चों को खाना खिलाया और पूरे मुंबई में सेवा दे रहे लगभग 50 हजार पुलिस कर्मियों को मिठाइयां भेजी। आकाश और श्लोका की शादी में बॉलीवुड सितारों का भी जमावड़ा लगा रहा।

यहां देखिए आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी कौ-कौन शरीक हुए…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।