FilmFare की कवर गर्ल बनीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, कराया HOT फोटोशूट

फिल्मफेयर मैगजीन परिणीति चोपड़ा को अक्टूबर सेशन में अपनी कवर गर्ल बनाने जा रहा है।

फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म नमस्ते इंग्लैंड को लेकर काफी चर्चा में बनी हुईं हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक फोटोशूट करवाया है। इसे परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में वो बेहद हॉट नजर आ रही हैं। यह फोटोशूट मालद्वीप में हुआ है।

फिल्मफेयर मैगजीन परिणीति चोपड़ा को अक्टूबर सेशन में अपनी कवर गर्ल बनाने जा रहा है। इसी के लिए परिणीति चोपड़ा का मालद्वीप में फोटो शूट किया गया। वेल परिणीति के फैंस उनकी इस तस्वीरों को काफी पंसद कर रहे हैं। तस्वीरों में उन्होंने स्विमसूट पहन रखा है, जिसमें उनका हॉट फिगर साफ दिखाई दे रहा है।

वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि परिणीति अपने फिगर और हॉट लुक्स से बहन प्रिंयका को भी टक्कर दे रही हैं। परिणीति आने वाले दिनों में तीन फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इन फिल्मों में ‘संदीप और ‘पिंकी फरार’, ‘नमस्ते इंग्लैंड और ‘केसरी’ शामिल हैं। केसरी में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी, जबकि बाकी दो फिल्मों में वो अर्जुन कपूर के साथ सिलवर स्क्रीन शेयर करेंगी।

फिल्मफेयर मैगजीन के लिए परिणीति का फोटोशूट

सालों बाद साथ नजर आएंगे परिणीति-अर्जुन

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 19 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में दोनों मुख्य कलाकारों के बीच प्यार और ड्रामा दिखाया गया है। शादी के बाद कैसे परिणीति चोपड़ा का किरदार बाहर निकलकर अपना सपना पूरा करना चाहता है और उसे ये मौका मिलता है लेकिन प्यार पीछे रह जाता है।

बता दें परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय के बाद एक साथ पर्दे पर वापसी कर रहे और ऐसे में दोनो ने अपनी आगामी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के लिए कमर कस ली है। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित फिल्म की प्रमुख जोड़ी परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अपनी अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से जल्द दर्शकों का एंटरटेनमेन्ट करते नज़र आएंगे।

परिणीति चोपड़ा द्वारा अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर…

‘नमस्ते इंग्लैंड’ फिल्म के गाने का वीडियो …

निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह इससे पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत हिट फिल्म “नमस्ते लंदन” के साथ दर्शकों को गुदगुदा चुकी हैं और अब “नमस्ते इंग्लैंड” के साथ दर्शको का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ एक पंजाबी मुंडे की कहानी है जिसकी शुरुआत तो अमृतसर शहर से होती है लेकिन बाद में यह फिल्म लगभग आधे ब्रह्मांड का दौरा करते हुए नजर आएगी।

यह फिल्म यकीनन दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देगी। वही फिल्म की घोषणा के बाद से ही, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस इस अनोखी प्रेमी कहानी का दीदार करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को मुंबई, पंजाब और यूनाइटेड किंगडम में फिल्माया गया है।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।