पीयूष गोयल ने कहा- आइंस्टीन ने की थी ग्रेविटी की खोज, ट्विटर यूजर्स इस तरह उड़ा रहे केंद्रीय मंत्री का मजाक

ट्रेड मीटिंग के दौरान पीयूष गोयल (Piyush Goyal At Board of Trade Meeting) पहुंचे थे। यहां उन्होंने बातचीत के दौरान ऐसा बयान दिया कि सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। उनके मुताबिक गुरुत्वाकर्षण की खोज न्यूटन ने नहीं, आइंस्टीन की थी।

पीयूष गोयल ने हाल ही में एक अजीबो-गरीब बयान दिया (फोटो: ट्विटर)

आए दिन आपको मंत्रियों के कई अजीबो-गरीब बयान सुनने मिल जाएंगे, जिन्हें सुनकर आप एक पल सोच में पड़ जाते हैं। हाल ही में रेल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) का भी एक ऐसा ही एक बयान चर्चा में है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम्स की बौछार हो चुकी है।

दरअसल, हाल ही में नई दिल्ली में हुए एक ट्रेड मीटिंग के दौरान पीयूष गोयल (Piyush Goyal At Board of Trade Meeting) पहुंचे थे। यहां उनसे बातचीत के दौरान देश की गिरती अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को लेकर सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा-

5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लिए देश को 12% की रफ्तार से बढ़ना होगा। आज ये 6% की रफ्तार से बढ़ रही है। ऐसे हिसाब-किताब में मत पड़िए। ऐसे गणित से आइंस्टीन को गुरुत्वाकर्षण (ग्रेविटी) की खोज करने में मदद नहीं मिली थी।

पीयूष गोयल के यहीं लाइन चर्चा का विषय बन गया क्योंकि ये हम सब जानते हैं कि ग्रेविटी की खोज आइंस्टीन ने नहीं, बल्कि न्यूटन ने की थी। लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग मीम बनाकर इसका मजाक बना रहे हैं।

देखिए लोगों के ये मजेदार मीम्स…

फिल्मों के डायलॉग के साथ लोग मीम शेयर कर रहे हैं…

लगे रहो मुन्नाभाई के एक सीन को  मीम के तौर पर पेश किया…

यूजर रोशन राय ने कुछ इस तरह दिया अपना रिएक्शन…

यूजर अंकिता भारती का ट्वीट…

इस पर यूजर्स जोक भी बना रहे हैं…

यूजर विनय कुमार ढोनकिया का ट्वीट…

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑटो सेक्टर में आई मंदी के लिए युवाओं की सोच में बदलाव को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद वो भी काफी आलोचनाओं का शिकार हुईं थी। आपका पीयूष गोयल के इस बारे में क्या कहना है, कमेंट करके हमें बताएं।

देखिए पीयूष गोयल का ये पूरा वीडियो…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।